Halloween party ideas 2015

आज का राशिफल

*दिनांक:- 25/02/2025, मंगलवार*

द्वादशी, कृष्ण पक्ष,

फाल्गुन

Rashifal today 25 feb 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *भौम प्रदोष व्रत (शिव पूजन) 


*मानसरोवर मेला श्री राधावल्लभ जी वृन्दावन 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


यस्यार्थास्तस्य मित्राणि यस्यर्थास्तस्य बांधवाः ।

यस्याथाः स पुमांल्लोके यस्यार्थाः सच पण्डितः ।।

।। चा o नी o।।


 धनवान व्यक्ति के कई मित्र होते है. उसके कई सम्बन्धी भी होते है. धनवान को ही आदमी कहा जाता है और पैसेवालों को ही पंडित कह कर नवाजा जाता है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


गुणानेतानतीत्य त्रीन्देही देहसमुद्भवान्‌ ।,

जन्ममृत्युजरादुःखैर्विमुक्तोऽमृतमश्नुते ॥,


यह पुरुष शरीर की (बुद्धि, अहंकार और मन तथा पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, पाँच कर्मेन्द्रियाँ, पाँच भूत, पाँच इन्द्रियों के विषय- इस प्रकार इन तेईस तत्त्वों का पिण्ड रूप यह स्थूल शरीर प्रकृति से उत्पन्न होने वाले गुणों का ही कार्य है, इसलिए इन तीनों गुणों को इसी की उत्पत्ति का कारण कहा है) उत्पत्ति के कारणरूप इन तीनों गुणों को उल्लंघन करके जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था और सब प्रकार के दुःखों से मुक्त हुआ परमानन्द को प्राप्त होता है॥,20॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

मेहनत रंग लाएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। इच्छाशक्ति का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से आशान्वित रहेंगे। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है।


🐂वृष

पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। मेहनत अधिक होगी। थकान रहेगी। व्यर्थ खींचतान में नुकसान संभव है। आर्थिक मामलों में विश्वास, भरोसे में नहीं रहें। दिन प्रतिकूल रहेगा। स्वभावगत चंचलता में कमी करना होगी।


👫मिथुन

विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक व्यापारिक योजनाओं को अंजाम दें। विद्यार्थी शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करेंगे। यात्रा न करें। पुराना रोग उभर सकता है। कार्य में लापरवाही व जल्दबाजी न करें। कुसंगति से बचें।


🦀कर्क

विवेक से कार्य करें। दूसरों पर विश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापारिक प्रतिष्ठा, लेन-देन अन्य कानूनी परेशानी संभव है। परिवार में किसी से विवाद होने की आशंका है। अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें। व्ययवृद्धि होगी।


🐅सिंह

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।


🙍‍♀️कन्या

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजित न हों। लाभ होगा। रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। घर में मूल्यवान वस्तुओं को संभालना होगा। विरोधी, शत्रु शांत रहेंगे।


⚖️तुला

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आशानुरूप आमदनी होगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव, निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा।


🦂वृश्चिक

बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी, रोजगार में उन्नति, सहयोग संभव है। आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा। संतान पक्ष के स्थायित्व की बात बनेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।


🏹धनु

परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास का संचार होगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। लाभकारी निवेश बढ़ेगा।


🐊मकर

रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएँगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आर्थिक मामलों में लोभ, प्रलोभन से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।


🍯कुंभ

कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। कार्य में प्रगति, उत्साह रहेगा। दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कर्ज, लेन-देन कम होगा। भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी।


🐟मीन

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। अनुज सहयोग करेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 देहरादून:

CM Dhami in Kainsar dehradun  with puvlic


दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल (जनपद देहरादून) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया।

इस दौरान विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।*


*हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।*

https://www.facebook.com/share/p/1XhB4nL9CJ/


*मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को पंख लगेंगे।*

*प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार*

*मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।*

उत्तरकाशी;

CM review preparation in harshollas for PM Modi visit


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेे कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को काफी बढावा मिलेगा और यह दौरा राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, सचिव पर्यटन श्री सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशक श्री वी मुरूगेशन सहित अन्य उच्चाधिकारियों के साथ हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का  भ्रमण कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्र में आगमन से शीतकालीन यात्रा को पंख लगेंगे। पूरे विश्व में इस यात्रा का प्रचार-प्रसार होगा। जिससे हमारे राज्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटकों का आगमन होना तय है। यह अवसर हमारे राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान साबित होने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आगमन उत्तराखंड के लिए सदैव बहुत शुभ होता है। केदारानाथ धाम, माणा, आदिकैलाश की प्रधानमंत्री की यात्रा एवं प्रवास के बाद इन जगहों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में काफी अधिक वृद्धि हुई है। इसी तरह इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री के आगमन के फलस्वरूप राज्य में साढे तीन लाख करोड़ रूपये की लागत के पूंजी निवेश के एमओयूू हुए और अभी तक राज्य में लगभग अस्सी हजार करोड़ रूपये से ज्यादा के निवेश की ग्राउंडिंग शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री के हाथों राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होना भी उत्तराखंड के लिए सौभाग्यशाली साबित हुआ है। देवभूमि ने खेलभूमि की प्रतिष्ठा भी अर्जित की है। इस बार राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने लंबी छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल किया है, जबकि राष्ट्रीय खेलों मे पिछली बार हम पच्चीसवें स्थान पर थे।


मुख्यमंत्री ने आज अपने स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर हर्षिल से मुखवा तक की गई तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रधानमंत्री जी की यात्रा को स्मरणीय व सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हर्षिल में प्रस्तावित जनसभा के लिए बनाए जा रहे पंडाल, मंच तथा प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के विशेष प्रबंध किए जांय, जिससे राज्य का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की दिव्यता और आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लिहाजा इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जांय।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने गंगा जी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव जाकर भी तैयारियों को परखा तथा गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व राज्य की खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की। 


इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के भ्रमण के मौके पर राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों एवं स्थानीय उत्पादों व हस्त शिल्प पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित करने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र के अनछुए व अद्भृुत पर्यटन स्थलों में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जादुंग , पीडीए तक मोटरबाईक व एटीवी-आरटीवी रैली तथा जनकताल एवं मुलिंगला तक के लिए ट्रैकिंग अभियानों को भी फ्लैगऑफ कराए जाने की तैयारी की गई है।

इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश चौहान,  पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री एसएल सेमवाल, अपर जिलाधिकारी श्री पीएल शाह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री डीपी बलूनी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि श्री हरीश पांगती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 24/02/2025, सोमवार*

एकादशी, कृष्ण पक्ष

फाल्गुन

Rashifal today 24 feb 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सफला एकादशी व्रत (सर्वेषां)


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


भ्रमन्संपूज्यते राजा भ्रमन्संपूज्यते द्विजः ।

भ्रमन्संपूज्यते योगी स्त्री भ्रमन्ती विनश्यति ।।

।। चा o नी o।।


 राजा, ब्राह्मण और तपस्वी योगी जब दुसरे देश जाते है, तो आदर पाते है. लेकिन औरत यदि भटक जाती है तो बर्बाद हो जाती है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


नान्यं गुणेभ्यः कर्तारं यदा द्रष्टानुपश्यति ।,

गुणेभ्यश्च परं वेत्ति मद्भावं सोऽधिगच्छति ॥,


जिस समय दृष्टा तीनों गुणों के अतिरिक्त अन्य किसी को कर्ता नहीं देखता और तीनों गुणों से अत्यन्त परे सच्चिदानन्दघनस्वरूप मुझ परमात्मा को तत्त्व से जानता है, उस समय वह मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है॥,19॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

बकाया वसूली समय पर होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। प्रमाद न करें।


🐂वृष

तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापारी वर्ग लाभ की वृद्धि का आनंद ले सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सावधानी आवश्यक है। धन प्राप्ति सुगम होगी।


👫मिथुन

कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी। प्रमाद न करें।


🦀कर्क

पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। समय नेष्ट है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।


🐅सिंह

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति व कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें।


⚖️तुला

आशा व निराशा के बीच समय गुजरेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।


🦂वृश्चिक

भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबारी बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🏹धनु

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह तनाव व चिंता रहेंगे। मामूली बात पर विवाद हो सकता है। कारोबार में लाभ होगा। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद से दूर रहें। पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बन सकती है।


🐊मकर

पुराने संगी-साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाका‍त होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा। व्यापार ठीक चलेगा।


🍯कुंभ

प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।


🐟मीन

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। प्रमाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हनोल स्थित विश्व प्रसिद्ध महासू महाराज एवं  बाशिक महाराज महेंद्रथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली तरक्की एवं प्रगति की कामना की। 


इस अवसर पर उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का फीडबैक लिया।  

CM dhami at hanol ,Mahasu temple


मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामवासियों से महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के संबध में भी सुझाव लिए। उन्होंने कहा स्थानीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मंदिर का पुनर्विकास किया जाएगा।


 मुख्यमंत्री ने महासू मंदिर परिसर में महासू महाराज, पवासी महाराज, बशीक महाराज के मदिर मास्टर प्लान लेआउट का भी अवलोकन किया। 


उन्होंने कहा हमने  महासू महाराज के परिसर को भव्य और दिव्य बनाना है। जिससे आने वाले समय में देश भर से यहां श्रद्धालु आसानी से पहुंच सके। उन्होंने कहा महासू देवता का मंदिर हमारी आस्था का बड़ा केंद्र है।


 महासू महाराज की महिमा को जन जन तक पहुंचाना भी हमारा कर्तव्य है। 


*हनोल में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री।*


प्रसिद्ध महासू महाराज के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हनोल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान हनोल क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा हनोल क्षेत्र सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है। यहां आकर मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा यह स्थान हमारी देवभूमि का प्रमुख एवं पवित्र स्थान है। इसका विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 


मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार हनोल क्षेत्र में होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करेगी। जिससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा हमने जौनसार बावर की संस्कृति का भी व्यापक प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने कहा आने वाले समय में राज्य सरकार महासू महाराज मंदिर के साथ ही हनोल क्षेत्र  में अन्य मंदिरों का भी चरणबद्ध तरीके से विकास करेगी ।

 डा. रवीन्द्र अरजरिया


महाकुम्भ के बाद सनातन का सत्य-संकल्प



         महाकुम्भ का समापन नजदीक आते ही श्रध्दालुओं की संख्या में आशातीत बढोत्तर हो रही है। देश के कोने-कोने से लोगों के पहुंचने का कीर्तिमानी सिलसिला निरंतर जारी है। लम्बी दूरी तक की पदयात्रा का कठिन सोपान भी सहजता से पार हो रहा है। संगम तट पर अभी तक 60 करोड से अधिक आस्थावानों व्दारा पावन स्नान किया जा चुका है। इन सभी स्नानार्थियों को समर्पित सनातनी कहना उचित नहीं है। जीवन के भौतिक झंझावातों का चमत्कारिक समाधान चाहने वाले भी स्नानार्थियों की संख्या में शामिल हैं और दिखावे के लिये धार्मिक बनने का प्रदर्शन करने वाले भी। भीड में पर्यटन की लालसा वालों ने भी भागीदारी दर्ज की हैं और वास्तविक साधकों ने भी। दूसरी ओर वैदिक ग्रन्थों में अध्यात्म का लौकिक अर्थ वसुधैव कुटुम्बकम् के रूप में परिभाषित किया गया है जबकि उसकी पारलौकिक विवेचना आत्मने मोक्षार्थे के रूप की गई है। प्रयागराज में डुबकी लगाने वालों को यदि सनातन के सत्य का संकल्प करा दिया जाये तो निश्चय ही देश की विभाजनकारी समस्याओं की इति होते देर नहीं लगेगी। सर्वे भवन्तु सुखिन: के सिध्दान्त पर आधारित सनातन का सामाजिक स्वरूप मानवतावादी दृष्टिकोण का पोषक है जो समरसता, समानता और सामंजस्य की त्रिवेणी स्थापित करता है। आश्चर्य होता है कि जहां वैदिक साहित्य में वर्णित महाकुम्भ की मान्यताओं को अंगीकार करके प्रयागराज में स्नान करने वाले भी सडक से लेकर सदन इस पुण्यकाल और उसमें घटी षडयंत्रकारी घटनाओं को मुद्दा बनाकर लाभ का अवसर तलाश रहे हैं वहीं स्वभावगत आलोचकों व्दारा महाकुम्भ को मृत्युकम्भ, फालतू कुम्भ, विषैला जल, अव्यवस्थाओं का आयोजन जैसे मनमाने शब्दों से संबोधित किया जा रहा हैं। इन खद्दरधारियों के परिजन स्वयं महाकुम्भ की पुरातन परम्परा का अंग बनकर आत्म कल्याण की कामना कर चुके हैं। वैदिक कर्मकाण्ड से जीवन के नवीन कार्यो का शुभारम्भ करने वाले अनेक लोग अपनी स्वार्थपूर्ति हेतु ग्रन्थों के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह अंकित कर रहे हैं। धनार्जन, मतार्जन और सत्तार्जन के लिये कुछ भी कर गुजरने वाले कथित हिन्दुओं को अपने वंशसूत्र की परम्परा का गहराई से अध्ययन करना चाहिये। निर्वाचन काल में जनेऊ, चंदन, माला, धोती पहनकर मंदिरों में माथा टेकने का ढोंग करने वालों को 21 सदी के भारतवासी पहचानते जा रहा हैं। जातिगत जनगणना से विभाजनकारी षडयंत्र भी उजागर होते जा रहे है। अनेक धार्मिक संस्थानों की व्यवसायिकता भी सामने आती जा रही है। धन-संचय की नियत से नित नये संकल्प लेने वाले अनेक भगवांधारियों की जमातें में भी इजाफा होता जा रहा है। स्व: का त्याग कर परमार्थ-पथ बढने वालों के व्दारा सांसारिक प्रलाप किया जाना कदापि उचित नहीं है। स्वयं का पिण्डदान करके काया के कवच को त्यागने से लेकर काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार तक को तिलांजलि देने वाले अनेक हस्ताक्षर समाजहित, जनहित और राष्ट्रहित की दुहाई पर लोकप्रियता के सिंहासन और वैभवपूर्ण जीवन पाने की आकांक्षा पाले हैं। सत्ता, शासन और समाज को चरणों में झुकाने की लालसा ही पतन का दरवाजा खोलती है। सनातन के सिध्दान्तों को आम आवाम तक पहुंचाने के लिए ही महाकुम्भ जैसे पावन पर्वों की श्रंखला स्थापित की गई थी जिसका सकारात्मक उपयोग करके सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को धरती पर पुन: उतारा जा सकता है। देश की लगभग आधी जनसंख्या की आस्था को संगम तट पर सनातन की वास्तविक परिभाषा अपनाने का संकल्प दिलाने मात्र से ही कुटतापूर्ण व्यवहार का सौहार्दपूर्ण परिवर्तन सम्भव था। महाकुम्भ के बाद भी इस तरह के प्रयास किये जा सकते हैं। इस हेतु धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक समितियों, स्वयंसेवी संगठनों सहित राजनैतिक दलों को आपसी प्रतिस्पर्धा भुलाकर सनातन के वास्तविक सिध्दान्त को जन-जन तक पहुंचाकर उसे अंगीकार कराने हेतु संयुक्त प्रयास करना होंगे। कुम्भ स्नानार्थियों, उनके परिजनों, स्वजनों आदि तक पहुंचकर संकल्प दिलाने का अभियान चलाना चाहिए। इसी दौरान गैर सनातनियों के साथ भी सम्पर्क साधकर उन्हें भी इस अभियान का अंग बनाया जा सकता है। अल्लाह का मुसलमान और सनातन का हिन्दू वास्तव में एक ही पथ पर चलते हैं जिसे परमशक्तिमान, ज्योतिस्वरूप, शाश्वत कहा गया है। वह निराकार है, अखण्ड है और है सर्वव्यापी। पराविज्ञान की अनेक पहेलियों के मध्य स्थापित इस अनूठे कीर्तिमानी महाकुम्भ से अनेक स्व:प्रसारित संदेश निकले। दुनिया भर के नामची लोगों ने आत्मप्रेरणा से भागीदारी दर्ज की। आस्था के नये व्दार खुले। समर्पण की विशेष परिभाषायें गढी गईं। सेवा के नवीन गलियारे देखने को मिले। संतों को सुविधायें प्रदान करने में गैर हिन्दुओं की भागीदारी रही। आपूर्ति का तो अधिकांश भाग उनके ही हिस्से में था। पाश्चात्य की सुख-सुविधा से दूर साधनात्मक कठिनाइयों के मध्य गुजरने वाले गोरों ने एक बार फिर सनातन की शान्तिमयी जीवन पध्दति को प्रणाम किया। तपस्या के विभिन्न सोपानों का खुलकर प्रत्यक्षीकरण हुआ। आगन्तुकों ने अपनी सामर्थानुसार दान किया। श्रध्दालुओं की शालीनता ने परचम फहराया। ऐसे में सीमापार बैठे आकाओं के इशारे पर मीरजाफरों के गिरोहों ने षडयंत्रकारियों की मंशा पूरी करने की गरज से हादसों को अंजाम देने में कथित भूमिका का निर्वहन किया। सरकारों के व्दारा की गई व्यापक व्यवस्था में भी अनेक अधिकारियों की मनमानियां खुलकर सामने आती रहीं। यह सब धनलोलुपता, स्वार्थपरिता और वैभवसंचय की मगृमारीचिका के पीछे भागने वालों के व्दारा किये जाने वाले कृत्य थे। इन कृत्यों ने भी कीर्तिमान गढे। कुल मिलाकर यह कहना अतिशयोक्ति न होगा कि महाकुम्भ-काल के बाद भी यदि समाज के विभिन्न कारकों से जुडे संगठन एक जुट होकर सनातन के वास्तविक सिध्दान्तों को लेकर घर-घर, जन-जन तक पहुंचाने में जुट जायें तो उनके व्दारा दिलाये जाने वाले संकल्प से राष्ट्र को पुन: विश्वगुरु की उपाधि प्राप्त होते देर नहीं लगेगी। इस बार बस इतना ही। अगले सप्ताह एक नई आहट के साथ फिर मुलाकात होगी।


Dr. Ravindra Arjariya

Accredited Journalist

for cont. - 

dr.ravindra.arjariya@gmail.com


 

डोईवाला:

Police verification in doiwala


 पुलिस द्वारा सपेरा बस्ती भानियावाला, डोईवाला मे चलाया सत्यापन अभियान 18 व्यक्तियो के पुलिस अधिनियम मे किये चालान, कार्यवाही मे पाये गये संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनो को थाने पर लाया गया 

.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु अपराधी घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे बाहरी राज्यो से निवासरत् किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों निर्गत किये जाने के अनुपालन में दिनांक 23.02.25 को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सपेरा बस्ती भानियावाला, डोईवाला मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग हेतु प्रभावी सत्यापन अभियान वृहद स्तर पर प्रचलित कर करीब 110 किरायेदारो/संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग की गयी, चैकिंग के दौरान त्रुटि मिलने पर पुलिस टीम द्वारा 12 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 01 लाख 20 हजार रूपये का जुर्माना तथा 06 व्यक्ति के 81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर मौके पर ही 1500/- रूपये जुर्माना संकलित किया गया। 

उक्त सत्यापन मे संदिग्ध पाये गये 05 व्यक्तियो तथा  02 संदिग्ध वाहन को थाने पर लाया गया है. जिनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, बाद सत्यपन अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा उक्त सत्यापन अभियान निरन्तर रूप से प्रचलित है । 

उल्लेखनीय है कि सत्यापन अभियान के दौरान सपेरा बस्ती मे सम्बन्धित सभासद व अन्य सभ्रान्त लोगो को मौके पर आमन्त्रित कर सभासद व स्थानीय लोगो के सहयोग से नशे के विरूद्ध आमजन को जागरूक कर नशा मुक्त प्रदेश के सम्बन्ध मे शपथ ग्रहण करायी गयी।  


*सत्यापन कार्यवाही मे कृत चालान कार्यवाही का विवरण* 

--------------------------------

83 पुलिस अधिनियम – 12 चालान पर 1,20,000/- जुर्माना

81 पुलिस अधिनियम – 06 चालान पर 1500/- संयोजन शुल्क 

पूछताछ हेतु थाने पर लाये गये संदिग्ध व्यक्ति- 05 

थाने पर लाये गये संदिग्ध वाहन - 02

कुल चैक किये गये व्यक्ति – 110

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.