Halloween party ideas 2015

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 21/02/2025, शुक्रवार*

अष्टमी, कृष्ण पक्ष,

फाल्गुन

Rashifal-today-21feb-2025



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 15:53 तक 


*जानकी व्रत 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


विद्या मित्रं प्रवासेषु भार्या मित्रं गृहेषु च ।

व्यधितस्यौषधं मित्रं धर्मो मित्रं मृतस्य च ।।

।। चा o नी o।।


वर्षा के जल के समान कोई जल नहीं. खुदकी शक्ति के समान कोई शक्ति नहीं. नेत्र ज्योति के समान कोई प्रकाश नहीं. अन्न से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


कर्मणः सुकृतस्याहुः सात्त्विकं निर्मलं फलम्‌ ।,

रजसस्तु फलं दुःखमज्ञानं तमसः फलम्‌ ॥,


श्रेष्ठ कर्म का तो सात्त्विक अर्थात् सुख, ज्ञान और वैराग्यादि निर्मल फल कहा है, राजस कर्म का फल दुःख एवं तामस कर्म का फल अज्ञान कहा है॥,16॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नया कार्य करने करने की योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अनहोनी की आशंका रहेगी। धैर्य रखें। शुभ समय।


🐂वृष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। कुछ अनहोनी की आशंका रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा। सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


👫मिथुन

दूसरों से अपेक्षा न करें। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। पुरानी व्याधि उठ सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में व्यवधान संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


🦀कर्क

भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। लाभ होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।


🐅सिंह

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। प्रमोशन व इनाम आदि मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-परिवार में समय प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा। विवाद न करें। थकान रहेगी। चिंता रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सही बात का भी विरोध हो सकता है, धैर्य रखें। स्थिति अनुकूल होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


⚖️तुला

स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। धैर्य रखें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनहानि होने के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


🦂वृश्चिक

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रमाद न करें।


🏹धनु

विवाद को बढ़ावा न दें। राजभय बना रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।


🐊मकर

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। काफी समय से अटके काम पूर्ण होने के योग हैं। मित्रों तथा परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। प्रतिद्वंद्वी परेशानी का कारण बन सकते हैं। व्यापार, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। धनार्जन होगा।


🍯कुंभ

अधिक धनलाभ के योग बनते हैं। प्रमाद न कर प्रयास करें। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना सफल रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


🐟मीन

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। व्यस्तता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। शारीरिक पीड़ा रह सकती है। नए मित्रों से संपर्क बढ़ेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

Rekha gupta CM Delhi and CM Dhami


सीएम धामी ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। 


निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।


 जनभावनाओं का सम्मान करते और भूमि संशाधन का बेहतर प्रयोग किए जाने हेतु आज विधान सभा के पटल पर सख्त भू-कानून प्रस्तुत कर दिया गया है।यह निर्णय राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा।



हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं देगी। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

                 पुष्कर सिंह धामी 

                     मुख्यमंत्री





देहरादून :



UCC registration fee




 मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि समान नागरिक संहिता नियमावली, 2025 में विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप और उत्तराधिकार से सम्बन्धित सेवाओं के लिए पंजीकरण शुल्क, विलंब शुल्क/शास्ति एवं अर्थदण्ड का प्रावधान किया गया है। 

विवाह हेतु 

 नियम 9 (11) (क) और 9 (11) (ख) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण / पंजीकृत विवाह की पावती के लिए शुल्क रू0 250।

विवाह पंजीकरण/ पंजीकृत विवाह की पावती के लिए नियम 9 (11) (घ) के अंतर्गत शुल्क, (तत्काल) रू0 2500।

नियम 9 (11) (ग) के अंतर्गत विलम्ब शुल्क पंजीकरण शुल्क के अतिरिक्त देय होगा तथा इसकी गणना 90 दिनों तक की देरी के लिए की जाएगी, 200, तथा 90 दिनों से अधिक की देरी के लिए। रू0 400/-(विलंब के प्रत्येक पूर्ण एवं आंशिक रूप से पूर्ण तिमाही के लिए) अधिकतम रु. 10,000/- तक।


तलाकः

नियम 10 (7) (क) के अंतर्गत तलाक या विवाह की अमान्यता के डिक्री के पंजीकरण के लिए शुल्क रू0 250/-

नियम 10 (7) (ख) के अंतर्गत विलंब शुल्क पंजीकरण शुल्क के अतिरिक्त देय होगा और इसकी गणना 90 दिनों तक की देरी के लिए की जाएगी, शुल्क रू0 200/-

और 90 दिनों से अधिक के लिएरू0 400/- तथा विलंब के प्रत्येक पूर्ण एवं आंशिक रूप से पूर्ण तिमाही के लिए) अधिकतम रु 10,000/- तक ।


उत्तराधिकार

नियम 12 (7) के तहत बिना वसीयत के उत्तराधिकार के संबंध में कानूनी वारिस (यों) की घोषणा के लिए शुल्क। 250/-

नियम 14 (2) (ग) के तहत वसीयतनामा उत्तराधिकार विवरण के पंजीकरण के लिए शुल्क रू0 250


सहवासी संबंध

नियम 15(9) के अंतर्गत लिव-इन-रिलेशनशिप के पंजीकरण के लिए शुल्क रू0 500 ।

नियम 6(4) (ङ) के अंतर्गत निर्धारित समय अवधि के पश्चात् सूचना अपडेट करने के लिए विलम्ब शुल्क 1000/-

नियम 16 (5) के अंतर्गत लिव-इन रिलेशनशिप की समाप्ति के लिए शुल्क रू0 500/-

दंड

पंजीकृत विवाह के पंजीकरण या स्वीकृति में जानबूझकर चूक या लापरवाही के लिए नियम 7(1) (ङ) (i  ) और 7(1) (ङ) (ii) के अंतर्गत जुर्माना/दंड। पंजीकरण शुल्क और विलंब शुल्क के अलावा अधिकतम 10000/- तक


तलाक या विवाह को निरस्त करने के आदेश के पंजीकरण के लिए ज्ञापन प्रस्तुत करने में जानबूझकर चूक या लापरवाही के लिए नियम 7 (2) (घ) (i  ) के अंतर्गत जुर्माना/दंड।

पंजीकरण शुल्क और विलंब शुल्क के अलावा अधिकतम 10000/- तक


दूसरी बार झूठी शिकायत करने, और, जुर्माना रू0 5000/-

तीसरी बार झूठी शिकायत करने पर नियम 20 (2) के तहत जुर्माना रू0 10,000/-


नियम 20 (8) (ग) के तहत किराया समझौता करने से पहले श्लिव-इन-रिलेशनशिप के प्रमाण पत्र/अनंतिम प्रमाण पत्र के उल्लंघन के लिए मकान मालिक को जुर्माना। अधिकतम जुर्माना 20,000/- तक


प्रमाणित प्रतियों हेतु शुल्क 

प्रमाणित उद्धरण (विवृत पहुंच) प्राप्त करने के लिए नियम 20 (6) (क) के तहत शुल्क रू0 100

प्रमाणित उद्धरण (प्रतिबंधित पहुंच) प्राप्त करने के लिए नियम 20 (6) (ख) के तहत शुल्क रू0 500

कानूनी उत्तराधिकारी की घोषणा की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए नियम 20 (7) के अंतर्गत शुल्क रू0 150/-

वसीयतनामा दस्तावेज़ / बयान की घोषणा की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए नियम 20 (7) के तहत शुल्क रू0 150

जिन व्यक्तियों का विवाह इस संहिता के लाग होने से पूर्व पंजीकृत हुआ हो या तलाक की डिक्री घोषित हुई हो या विवाह निरस्त हुआ हो, उनसे समान नागरिक संहिता नियमावली, उत्तराखण्ड, 2025 के लागू होने की तिथि से 06 माह तक उपरोक्त वर्णित पंजीकरण /  अभिस्वीकृति शुल्क नहीं लिया जायेगा।


UCC registration, late fee,

 SDRF की तत्परता ने बचाई जान: महाकुंभ प्रयागराज 2025 में घायल व्यक्ति का सफल रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार

SDRF rescued people at prayagraj


आज दिनांक 20 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान स्नान क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक व्यक्ति को स्नान करते समय अचानक दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर पानी में गिर गया। मौके पर तैनात SDRF उत्तराखंड की सतर्क  टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।


SDRF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला और मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया। त्वरित चिकित्सा सहायता के चलते व्यक्ति की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके उपरांत SDRF टीम ने उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया।


SDRF उत्तराखंड की इस त्वरित कार्रवाई और समर्पण से न केवल घायल व्यक्ति की जान बचाई गई, बल्कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ। 


 *!*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बजट पेश होने के उपरान्त मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और पूरी टीम को बधाई दी।


 उन्होंने कहा कि बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है। जो सरकार की भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करता है। 

Finance minister premchand Agarwal and CM Dhami


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में बजट के आकार ने 01 लाख करोड़ को पार किया है। पिछले बजट की तुलना में इस वर्ष के बजट में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उत्तराखण्ड राज्य के प्रथम बजट से इस बार का बजट 24 गुना अधिक है। बजट ईकोलॉजी, इकोनोमी, इन्नोवेशन, इन्क्लूसिव और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एकाउन्टेबिलिटी को ध्यान में रख कर बनाया गया है। रीवर फ्रंट डेवेलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना जैसी अनेक नए पहलुओं को इसमें सम्मिलित किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट (नमो) अर्थात नवाचार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, महान विरासत व ओजस्वी मानव संसाधन की थीम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बजट में  राज्य के  समावेशी एवं समग्र विकास के लिए (ज्ञान) अर्थात गरीब कल्याण, युवा, अन्नदाता एवं नारी कल्याण को केंद्र में रखा गया है। राज्य सरकार ने इस बजट में वित्तीय प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा हम अपने संसाधनों से राज्य की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। बजट में शिक्षा, ग्रामीण विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, उद्योग आदि क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के अनुरूप बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा केदार के धाम से कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, इसी को ध्येय लेकर बजट में इस संकल्प की प्राप्ति के लिए प्रयास किए गए हैं, जो आने वाले समय में राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आदर्श उत्तराखंड बनाने तथा उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के संकल्प को पूरा करेगा

बजट केवल एक वार्षिक वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रदेश की आर्थिक दिशा, नीतियों और सामाजिक कल्याण पहलों को आकार देने का एक शक्तिशाली साधन है।


 बजट 2025-26 का आकार लगभग ₹1,01,175.33  करोड़ है। यह 2024-25 के अनुमान ₹89,230.07  करोड़ से लगभग 13% अधिक है। पहली बार ₹1 लाख करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तुत करने का सौभाग्य हमारी सरकार को प्राप्त हुआ है। राज्य गठन के उपरान्त 2001-02 में ₹4,506 करोड़ का बजट पेश किया गया था। इस प्रकार 24 वर्षों में लगभग 24 गुना बजट हमने आज प्रस्तुत किया है।


लगभग 16.68% की वृद्धि के साथ इस बजट में ₹16,961.32 करोड़ का प्रावधान जेंडर बजट में किया गया है।


इकॉलोजी, इकोनामी, इनोवेशन, टेक्नालॉजी, सस्टेनेबल व इन्क्लूजिव डेवलवपमेंट तथा एकाउन्टेबिलिटी के व्यापक फ्रेमवर्क को ध्यान में रखते हुए हम कार्य कर रहे हैं।


सरलता, समाधान और निस्तारीकरण द्वारा 

विकास के अवरोध दूर कर रहे हैं। 

हम ध्येय पथ पर बढ़ रहे हैं।


इस बजट में हम नई अनेक नई योजनाएं लेकर आये हैं:-


वेंचर फंड की स्थापना


रिवर फ्रन्ट डेवलपमेंट परियोजना


प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद


यू.आई.आई.डी.बी. को परामर्शी सेवाओं एवं सर्विस सेक्टर सब्सिडी


रेणुका जी बांध परियोजना मे राज्य की अंशपूंजी


स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन


खेल विश्वविद्यालय की स्थापना


होमगार्ड कल्याण कोष


मादक पदार्थों से सम्बन्धित अभियोग में कार्यवाही के लिए पुलिस कर्मियों आदि के उत्साहवर्धन हेतु रिवाल्विंग फंड की स्थापना,


सैनिक विश्राम गृहों की साज सज्जा



यह बजट N, A, M, O (नमो) यानि नवाचार, आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड, महान विरासत व ओजस्वी मानव संसाधन की थीम पर आधारित है।


नमो का प्रथम बिन्दु N अर्थात नवाचार के प्रतीक अनेक बिन्दु जैसे परिवार पहचान पत्र, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, बायोमैट्रिक आधारित आधार प्रमाणीकरण, फायर हाइड्रेन्ट मशीन, स्मार्ट मीटर, साईंस सॅन्टर, स्मार्ट क्लास के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।


नमो के दूसरे बिन्दु A अर्थात आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के लिए बजट में "सप्तऋषि" की अवधारणा दी गयी है: कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसरंचना, संयोजकता, पर्यटन तथा आयुष। ये 'सप्तऋषि आधुनिक उत्तराखण्ड के हमारे ग्रोथ इंजन हैं।


नमो के तीसरे बिन्दु M अर्थात महान विरासत के संरक्षण के लिए अनेक पहल हमारी सरकार ने की हैः-


शीतकालीन यात्रा, आदि कैलाश, ओम पर्वत आदि पवित्र स्थानों के लिए सड़क संयोजकता को सुगम बनाना, गोविंद घाट से घांघरिया मार्ग का नाम साहिबजादे जोरावर सिंह, बिडौरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेड़ा मार्ग का नाम साहिबजादे फतेह सिंह मार्ग किए जाने की स्वीकृति आदि।


हरिद्वार और ऋषिकेश के पुनर्विकास, शारदा रिवर फ्रंट और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों का विकास, कांवड़ मेले के आयोजन, अर्द्धकुम्भ मेले की प्रारम्भिक तैयारी, ऋषिकेश में हिमालयन संग्रहालय की स्थापना हेतु विभिन्न मेलों के आयोजन, संस्कृत पाठशालाओं व विश्वविद्यालय को अनुदान आदि हेतु बजट प्रावधान किये गये हैं।


संस्कृति के पावन मूल्यों की रक्षा, 

प्रदेश का भविष्य उज्जवल करना 

तथा विकास भी और विरासत भी 

के सिद्धान्त पर अडिग रहना 

यह हमारी कार्यनीति है।

इसका परिलक्षण इस बजट में होता है।


नमो के चौथे बिन्दु O अर्थात ओजस्वी मानव संसाधन के लिए हमारी पहल -


उत्तराखण्ड वेंचर फंड की स्थापना, उद्यमिता को प्रोत्साहन, कृषकों को प्रोत्साहन, खेल सुविधाओं का विकास, खिलाडियों को प्रोत्साहन, देवभमि उद्यमिता योजना, छात्रवृत्तियाँ, शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम, प्रशिक्षण तथा साइंटिफिक टेम्परामेंट को प्रोत्साहन आदि।


केवल सरकार के प्रयास से नहीं, 

जागृत जनता और ओजस्वी जनता 

से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड ।


इस बजट में समावेशी व समग्र विकास के दृष्टिकोण से ज्ञान (GYAN) अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी कल्याण को केन्द्र में रखा गया है।


गरीब कल्याण हेतु बजटीय प्रावधानः-


सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं हेतु लगभग ₹1,811.86 करोड़


विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी हेतु लगभग ₹918.92 करोड़


अन्नपूर्ति योजना ₹600.00 करोड़


प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु लगभग ₹207.18 करोड़


प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) हेतु लगभग ₹54.12 करोड़


EWS आवासों हेतु अनुदान ₹25.00 करोड़


परिवहन निगम की बसों में निर्धारित श्रेणी के यात्रियों हेतु निःशुल्क यात्रा की सुविधा हेतु ₹40.00 करोड़


राज्य खाद्यान योजना हेतु ₹10.00 करोड़


सस्ती दरों पर नमक उपलब्ध कराने हेतु लगभग ₹34.36 करोड़


निर्धन परिवारों हेतु रसोई गैस पर अनुदान हेतु ₹55.00 करोड़


"युवा शक्ति" हेतु महत्वपूर्ण वित्तीय प्रावधानः-


टाटा टैक्नोलॉजी मॉडल के अनुसार आईटीआई का उन्नयन हेतु कुल ₹63.00 करोड़


शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिपूर्ति हेतु लगभग ₹178. 83 करोड़


9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक हेतु लगभग ₹59.41 करोड़


कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क जूता एवं बैग की व्यवस्था हेतु ₹23.00 करोड़


विद्यालयी शिक्षा छात्रवृत्ति हेतु ₹15.00 करोड़


उच्च शिक्षा छात्रवृति हेतु ₹15.00 करोड़


उदीयमान खिलाडियों को छात्रवृत्ति हेतु ₹10.00 करोड़


बालिका शिक्षा प्रोत्साहन (साईकिल) योजना हेतु ₹15.00 करोड़


साइन्स सिटी एवं विज्ञान केन्द्रों हेतु लगभग ₹26.64 करोड़


विज्ञान केन्द्र चम्पावत हेतु ₹10.00 करोड़


खेल महाकुम्भ के आयोजन हेतु ₹15.00 करोड़


युवा महोत्सव के आयोजन हेतु रू0 5.00 करोड़


मुख्यमंत्री युवा मंगल दल स्वावलम्बन योजना हेतु रू0 5.00 करोड़


अन्नदाता हेतु प्रमुख बजटीय प्रावधानः-


दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजनान्तर्गत समग्र रूप से ₹85.00 करोड़


किसान पेंशन योजनान्तर्गत समग्र रूप से लगभग ₹4218 करोड़


हाउस ऑफ हिमालयाज के अन्तर्गत ₹15.00 करोड़


मिशन एप्पल योजना अन्तर्गत ₹35.00 करोड़


साईलेज आदि हेतु समग्र रूप से ₹40.00 करोड


दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना हेतु समग्र रूप से ₹30.00 करोड़


मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजनान्तर्गत ₹25.00 करोड़


मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु समग्र रूप से ₹12.43 करोड़


मिलेट मिशन योजना के प्रोत्साहन हेतु ₹4.00 करोड़


स्थानीय फसलों को प्रोत्साहन कार्यक्रम हेतु लगभग ₹5.75 करोड़


नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग योजना हेतु समग्र रूप से लगभग ₹3.22 करोड़


नारी कल्याण को समर्पित प्रमुख बजटीय प्रावधान-


नन्दा गौरा योजनान्तर्गत लगभग ₹157.84 करोड़


मुख्यमंत्री बाल पोषण योजनान्तर्गत लगभग ₹29.91 करोड़


मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजनान्तर्गत लगभग ₹22.82 करोड़


मुख्यमंत्री वात्सल्य योजनान्तर्गत लगभग ₹18.88 करोड़


मुख्यमंत्री महिला पोषण योजनान्तर्गत लगभग ₹13.96 करोड़


मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजनान्तर्गत ₹14.00 करोड़


मुख्यमंत्री बाल एवं महिला बहुमुखी विकास निधि हेतु ₹8.00 करोड़


निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु ₹5.00 करोड़


मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजनान्तर्गत लगभग ₹3.76 करोड़


मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना हेतु ₹5.00 करोड़


महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनांतर्गत ₹5.00 करोड़


ईजा-बोई शगुन योजना हेतु लगभग ₹14.13 करोड़


अक्सर बढ़ते हुए ऋण बोझ के कारण सरकार निशाने पर रहती थी। हमने वित्तीय प्रबन्धन पर जोर दिया और यह सुनिश्चित किया कि राज्य के स्वंय के संसाधनों से आय बढे तथा केन्द्र पोषित योजनाओं तथा बाड्य सहायतित योजनाओं में निर्वाध रूप से भारत सरकार से धनराशि प्राप्त की जा सके। इस हेतु लगातार समीक्षाए की जा रही हैं। समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित किये जा रहे हैं तथा सार्वजनिक व्यय में वृद्धि हो रही है।


हम उत्तराखण्ड के सुनहरे भविष्य के लिए जहाँ एक ओर निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील हैं वहीं इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि राज्य अनावश्यक ऋण के बोझ से न दबे।


पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में अभिवृद्वि राज्य की शीर्ष प्राथमिकता है। पहली बार हमारी सरकार की कार्यकाल में ₹10 हजार करोड से अधिक का पूंजीगत परिव्यय हुआ है। पूंजीगत परिव्यय में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए वर्ष 2023-24 में ₹10982 करोड़ के रिकार्ड को प्राप्त किया था।


इस वर्ष अभी तक ₹7 हजार करोड़ से अधिक का पूंजीगत परिव्यय हो गया है।


वर्ष 2025-26 के लिए बजट में लगभग 7% वृद्धि करते हुए ₹4,763.13 करोड़ का प्रावधान किया गया है।


आधारभूत अवसंचना को समर्पित अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान इस बजट में हैं-


जमरानी बांध परियोजना हेतु ₹625.00 करोड़


सौंग परियोजना हेतु ₹75.00 करोड़


लखवाड़ परियोजना हेतु ₹285.00 करोड़


राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता (SASCI ₹1,500.00 करोड़


जल जीवन मिशन हेतु समग्र रूप से ₹1,843.44 करोड़


नगरीय पेयजल / जलोत्सारण योजना का निर्माण हेतु ₹100.00 करोड़


अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास योजनान्र्न्तगत ₹60.00 करोड़


अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास सम्बन्धी निर्माण कार्य हेतु ₹8.00 करोड़


लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत पूंजीगत मद में लगभग ₹1,268.70 करोड़ तथा अनुरक्षण के लिए लगभग ₹900 करोड़


ग्राम्य विकास के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई हेतु ₹1,065.00 करोड़


अन्य प्रमुख योजनाओं में बजटीय प्रावधानः-


यूनीफार्म सिविल कोड (UCC) हेतु ₹30.00 करोड़


परिवार पहचान पत्र योजना हेतु लगभग ₹10.28 करोड़


राज्य आन्दोलनकारियों को पेंशन हेतु ₹48.00 करोड़


गौ सदनों एवं निराश्रित पशुओं हेतु ₹70.00 करोड़


गैरसैंण में अवस्थापना कार्य हेतु ₹20.00 करोड तथा गैरसैंण विकास परिषद को अनुदान हेतु ₹5.00 करोड़


अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना हेतु ₹550.00 करोड़


राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम व राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन हेतु समग्र रूप से लगभग ₹989.74 करोड़


ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना अन्तर्गत ₹150.00 करोड़


स्प्रिंग एण्ड रिवर रेजुविनेशन प्राधिकरण (सारा) के अन्तर्गत कुल ₹127. 00 करोड़


मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु ₹60.00 करोड़


मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना हेतु ₹10.00 करोड़



सतत और समावेशी विकास करना हमारी प्राथमिकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने यह कहा है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उनके प्रेरणादायी शब्द हमें निरन्तर और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।



हमने यह निश्चय किया है कि हम देवभूमि उत्तराखण्ड को एक प्रगतिशील, उन्नत एवं हर क्षेत्र में आदर्श राज्य बनायेंगें। गत 24 वर्षों में राज्य ने कई उपलब्धियाँ प्राप्त की है. किन्तु अभी हमें बहुत आगे जाना है तथा इस प्रदेश को अग्रणी प्रदेश बनाना है। मुझे विश्वास है कि आप सभी के सहयोग एवं विकल्प रहित संकल्प से हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगें।


हम राजनीति नहीं अपितु राष्ट्रनीति को सर्वोपरि मानते हैं। इसीलिए राजनीतिक रूप से लाभ-हानि की चिंता किये बगैर हम प्रदेश के विकास को गति देने के लिए अथक कार्य कर रहे हैं। बड़े स्केल व अधिक स्पीड पर काम कर रहें हैं। जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। जनता के आदेश को शिरोधार्य कर रहें हैं।


विकसित उत्तराखण्ड तथा इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हमारे प्रयासों को इस बजट से गति मिलेगी।


निर्मल पावन भावना है

देवभूमि की समृद्धि की कामना है।


 मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की और उन्हें इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी।




श्री एनएस बिंद्रा ने मुख्य सचिव को बताया कि ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे।

देहरादून:

MAyor dehradun welcome by Brahaman samiti


          अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति, श्री हरि कथा आयोजन समिति देवभूमि उत्तराखंड द्वारा देहरादून नगर निगम के 

नव निर्वाचित मेयर  श्री सौरभ थपलियाल  का अभिनन्दन आज नगर निगम देहरादून मेयर कक्ष मे किया गया।

  समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने प्रेस को बताया की समिति के सदस्य केदारनाथ धाम के पंडित शशांक उपाध्यय जी, पंडित अजय चंदौला जी पंडित आयुष बडोनी जी पंडित सौरभ सेमवाल जी ने वैदिक मंत्रो के साथ मेयर को तिलक कर रक्षा सूत्र बाँधा। समिति संरक्षक श्री एम सी शर्मा, श्रीमती आभा बड़थवाल जी व श्रीकांत श्री जी द्वारा नव निर्वाचित मेयर देहरादून को अंगवस्त्र प्रदान किया गया, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा व केंद्रीय सचिव रूचि शर्मा द्वारा प्रतीक चिन्ह के रूप मे श्री राम मंदिर अयोध्या की एक प्रतिमा भेंट कर प्रभु राम से प्रेरणा ले एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना योगदान देते हुए कार्य करने का आग्रह किया। देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की प्रभारी श्रीमती राजगीता शर्मा जी,अध्यक्ष श्रीमती भारती जोशी जी, महासचिव श्रीमती मधु शर्मा जी के साथ उनकी कार्यकारणी ने मेयर को पुष्प गुच्छ प्रदान किया।

 समिति के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय उनियाल जी, महासचिव डॉ अजय वासिष्ठ जी ने अपनी कार्यकारणी के साथ मेयर को समिति का पटका प्रदान कर उनको समिति मे एक संरक्षक बनने का निमंत्रण पत्र दिया। समिति के जिला महासचिव श्री राजेश शर्मा जी ने जिला कार्यकारणी के साथ मेयर को मिष्ठान खिला उनको 8 मार्च के होली उत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारने का निमंत्रण पत्र दिया तथा समिति की पत्रिका देवभूमि ब्राह्मण संजीवनी के छ अंक प्रदान किये समिति के देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री राजेश पंत जी ने अपनी कार्यकारणी के साथ मेयर को पौधा भेंट कर देहरादून के पर्यावरण की रक्षा करने का आग्रह किया।


समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने मेयर को उपस्थित समिति सदस्यों का परिचय दिया तथा समिति के द्वारा किये जा रहे समाज व धर्म उपयोगी कार्यों की जानकारी दीं।

समिति ने मेयर से आग्रह किया की देवभूमि की राजधानी देहरादून को कूड़े से विनाश नहीं बल्कि कूड़े से भी नगर को वरदान के रूप मे उपयोग मे लाए जाने के प्रयास किये जाए। कूड़े को खाद बना देहरादून के पर्यावरण की रक्षा मे उसका उपयोग किया जाए व तकनिकी माध्यम से कूड़े को और अधिक उपयोगी बनाया जाय ।

   ब्राह्मण समाज सदैव एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना योगदान देता आया है अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति सभी समाज उपयोगी कार्यों मे नगर निगम देहरादून का सहयोग करेगी।


 आज के कार्यक्रम मे अरुण कुमार शर्मा, रूचि शर्मा, रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, आभा बड़थवाल, एम सी शर्मा, अभय उनियाल, डॉ अजय वशिष्ठ, विशाल कौशिक, विपुल बिलजवान, आशीष शर्मा, विधा, राजगीता शर्मा, भारती जोशी, मधु शर्मा,वासु वशिष्ठ, अजय चंदौला,आयुष बडोनी, एडवोकेट मुकेश शर्मा, आर एन अग्रवाल,राजेश शर्मा, आशीष, मुकेश शर्मा, शशांक त्रिवेदी, शशिभूषण शर्मा, उमेश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत गोदियाल, सतीश शर्मा, देवेंद्र बहुगुणा, शरद कौशिक,प्रेम,सुनीता शर्मा, मधु,प्रमोद कुमार शर्मा, रामगोपाल शर्मा, तुषार शर्मा, नीरज कौशिक, वीणा शर्मा, संगीता शर्मा, आशिमा राणा, अनुपम शर्माडॉ प्रिया कौशिक, डॉ शैलेन्द्र कौशिक, मंजू शर्मा, पिंकी, नवीन, रमेश मिश्रा, एडवोकेट पंकज शर्मा, शशांक उपाध्यय, सूर्यप्रकाश भट्ट, संध्या वत्स, नरेश वत्स, राकेश, राजेश पंत, राहुल, प्रवेश मिश्रा, अनिल चंद्रा, एस वी सिंह, प्रदीप शर्मा आदि सम्मलित रहे।

     


           

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.