Halloween party ideas 2015


Pariksha pe charcha by PM Modi with uttarakhand girl vanshika


-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 36 छात्र छात्राओं से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में किया सीधा संवाद


-उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुनाकोट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका राणा भी उन 36 छात्र छात्रों में शामिल


-प्रधानमंत्री से धैर्य सीखा और वह अपने जीवन में धैर्य लाने का प्रयास करेगी : वंशिका 


देहरादून : परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के आठवें संस्करण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के 36 छात्र छात्राओं से सीधा संवाद किया।इन 36 बच्चों में से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,मुनाकोट की 12वीं की छात्रा वंशिका राणा ने भी प्रधानमंत्री से कार्यक्रम में सीधा संवाद किया। 


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम इस साल विशेष रूप से परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने पर केंद्रित रहा। वंशिका राणा ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है कि वह प्रधानमंत्री से सीधा संवाद कर पाईं और उनसे अनेक मुद्दों पर बातचीत की। वंशिका ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से धैर्य सीखा और वह अपने जीवन में अभी धैर्य लाने का प्रयास करेगी , ताकि उन्हें जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिले। साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से आए बच्चों से भी उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। वंशिका ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश भर से आए अन्य छात्रों के राज्य की संस्कृति और भाषा को जानने का मौक़ा मिला। 

उन्होंने कहा कि उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि प्रधानमंत्री जी से संवाद करना है। वंशिका ने बताया कि पीएम को देखते ही उनका आधा तनाव समाप्त हो गया। 


इसी कड़ी में विद्यालय के बच्चों ने कहा कि उनके बीच की छात्रा को प्रधानमंत्री के साथ देख वह काफी रोमांचित हुए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला और उनके मन में परीक्षा के दौरान आने वाले कई प्रश्नों के उत्तर भी उन्हें मिले। वंशिका के सहपाठियों ने इसे काफी गर्व का क्षण बताया कि उनकी एक सहपाठी बड़े मंच पर प्रधानमंत्री के साथ नज़र आईं। 

वंशिका की उपलब्धि से उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की छात्राओं के साथ ही वंशिका की शिक्षिकाएं भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। स्कूल की प्रधानाचार्य कनक गैड़ा ने इसे विद्यालय के लिए गौरवशाली पल बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें वंशिका की उपलब्धि पर गर्व है।

वहीं, विद्यालय की प्रवक्ता मंजुला पांडे ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझती है कि उनके मार्गदर्शन में ही वंशिका ने यह सफर तय किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम परीक्षा के दौरान बच्चों की तनाव को अवश्य ही कम करने का कार्य करेगा।

वहीं, वंशिका की उपलब्धि से उसके परिवार में भी खुशी का माहौल है। वंशिका की माता रेखा ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि पर उन्हें काफी गर्व है। उन्होंने इसके लिए विद्यालय की शिक्षिकाओं का भी आभार जताया।

 

*शीर्ष तलवारबाज सीए भवानी देवी बोलीं-फेंसिंग इवेंट के इंतजाम परफेक्ट*


*-मैं हर स्तर के टूर्नामेंट का सम्मान करती हूंः भवानी देवी*


*-मौली संवाद काॅन्क्लेव में अपनी खेल यात्रा के पन्ने खोले*

Bhavani won gold in talwaar event


तलवारबाजी यानी फेंसिंग के खेल में देश के शीर्ष खिलाड़ियों का जिक्र करें, तो एक नाम सबसे प्रमुखता से उभरता है-सीए भवानी देवी। उनकी उपलब्धियों की फेहरिस्त काफी लंबी है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली महिला तलवारबाज हैं। राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड आईं भवानी देवी ने अपनी ख्याति के अनुरूप तलवारबाजी की स्पर्धा में गोल्ड तो जीता ही, साथ ही, अपने विनम्र स्वभाव से लोगों का दिल भी जीत लिया। उत्तराखंड हर तरह से उन्हें अच्छा लगा है। फेंसिंग की इवेंट के लिए किए गए इंतजामों को उन्होंने परफेक्ट बताया है।

भवानी देवी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज परिसर में पहले तलवारबाजी का फाइनल अपने नाम किया, फिर मौली संवाद काॅन्क्लेव में पहुंचकर अपनी खेल यात्रा के पन्ने खोले। दृढ़ता और गरिमा से सजी अपनी यात्रा पर विस्तार से बात की। काॅन्क्लेव से फुरसत पाकर एक बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड आगमन और भारत में तलवारबाजी के भविष्य जैसे कई विषयों पर विस्तार से अपना नजरिया रखा।


*देश में हमारे खेल के लायक माहौल बन रहा*

-भवानी देवी मानती हैं-भारत में तलवारबाजी खेल के लिए धीरे-धीरे अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है। वर्ष 2020 में टोक्यो ओेलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं। तब से लेकर अब तक काफी बदलाव आ गया है। वह बताती हैं-इस बार के नेशनल गेम्स में तलवारबाजी खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। यह यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा-मैने कभी कोई नेशनल गेम मिस नहीं किया है, क्योंकि मैं इसी गेम से आगे बढ़ी हूं। वैसे, मै हर स्तर के टूर्नामेंट का सम्मान करती हूं।


*भवानी की नजरें लाॅंस एंजिल्स ओलंपिक पर*

अर्जुन अवार्डी भवानी देवी काॅमनवेल्थ गेम्स में दोहरा स्वर्ण जीत चुकी हैं। एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज हैं। कहती हैं-देर-सबेर तलवारबाजी में भी देश के हिस्से ओलंपिक पदक आएगा। भवानी देवी की लांस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेल पर नजर है। वह कहती है-फिलहाल तो उनका लक्ष्य लांस एंजिल्स ओलंपिक ही है।


*38 वें राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं को सराहा*

-भवानी देवी दूसरी बार उत्तराखंड आई हैं। इससे पहले, वर्ष 2021 में रूद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता के सिलसिले में उनका उत्तराखंड आना हुआ था। अब देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का वह हिस्सा बनी हैं। भवानी देवी का कहना है-राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड ने अच्छी व्यवस्थाएं की हैं। खास तौर पर फेंसिंग इवेंट में सटीक निर्णय के लिए अच्छे इंतजाम किए गए हैं।

 *देव कुमार मीना ने 38वें राष्ट्रीय खेल में बनाया नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड*

Pol valut new record by dev in 38th national game



38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में बने एस. सिवा के 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  


प्रतियोगिता के दौरान मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया। 


मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा, "राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था। सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा। 

आज सोचा था कि कुछ नया करना है, तो बस आज इतिहास रच दिया।"


हैमर थ्रो में भी टूटा रिकॉर्ड

हैमर थ्रो महिला स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 62.47 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। यह रिकॉर्ड 2023 में उत्तर प्रदेश की ही तान्या चौधरी ने बनाया था। अनुष्का की इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल*


देहरादून :

Uttarakhand got gold in steepalchase and judo


 सोमवार को अंकिता ध्यानी ने स्टीपलचेज में और सिद्धार्थ रावत ने जूडो में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल जिताया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल पहनाए।


महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अंकिता ध्यानी ने 9 मिनट 53.63 सेकेंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल जीताI

मध्यप्रदेश की मंजू यादव ने 10 मिनट 15.7 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। यूपी की रबी पाल ने कांस्य पदक जीता।


खेलमंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल पहनाएं और जीत की बधाई दी। 


खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि अंकिता ध्यानी की फॉम को देखते हुए उन्हें उससे गोल्ड की ही उम्मीद की थी और अंकिता ने प्रदेश के लोगों को नाउम्मीद नहीं कियाI


इसके अलावा उत्तराखंड को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जूडो में हासिल हुआ। जूडो के फाइनल में उत्तराखंड के सिद्धार्थ रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वि को पटखनी देते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में हरियाणा के लक्की ने सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा के अजय को इस इवेंट का सिल्वर मिला। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम के मोनाल हॉल में खेल मंत्री ने विजेताओं को मेडल ने नवाजा। खेल मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खिलाडियों ने इन खेलों में यह साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो वे कमाल कर सकते हैं। खेल मंत्री ने कहा कि पदक तालिका में छठे या सातवें स्थान पर बने रहना हमारे लिए गौरव की बात है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर आयोजन स्थल पर खिलाड़ी और मेहमान प्रदेश द्वारा उपलब्ध करायी गयी खेल सुविधाओं को वर्ल्ड क्लास बता रहे हैं जो हमारे लिए बेहद खुशी की बात है।

 शोक संदेश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Manjul maazil  senior journalist expired


महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी  वरिष्ठ पत्रकार श्री मंजुल  माजिला के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

वरिष्ठ पत्रकार श्री मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक निष्पक्ष, निडर एवं सशक्त स्वर खो दिया है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता के उच्च मानकों से समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।


ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।


- त्रिवेंद्र सिंह रावत

सांसद हरिद्वार, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 

*दिनांक:- 10/02/2025, सोमवार*

त्रयोदशी, शुक्ल पक्ष, 

माघ


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सोम प्रदोष व्रत (शिव पूजन)


*सर्वार्थ सिद्धि योग 18:00 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


गुरुरग्निर्द्वि जातीनां वर्णानां ब्राह्मणो गुरुः ।

पतिरेव गुरुः स्त्रीणां सर्वस्याभ्यागतो गुरुः ।।

।। चा o नी o।।


ब्राह्मणों को अग्नि की पूजा करनी चाहिए . दुसरे लोगों को ब्राह्मण की पूजा करनी चाहिए . पत्नी को  पति की पूजा करनी चाहिए तथा  दोपहर के भोजन के लिए जो अतिथि आये उसकी सभी को पूजा करनी चाहिए .


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


सत्त्वं रजस्तम इति गुणाः प्रकृतिसम्भवाः ।,

निबध्नन्ति महाबाहो देहे देहिनमव्ययम्‌ ॥,


हे अर्जुन! सत्त्वगुण, रजोगुण और तमोगुण -ये प्रकृति से उत्पन्न तीनों गुण अविनाशी जीवात्मा को शरीर में बाँधते हैं॥,5॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Rashifal today 10 february 2025


🐏मेष

योजना फलीभूत होगी। मनमाफिक स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से अच्‍छी खबर मिल सकती है।


🐂वृष

डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है।


👫मिथुन

ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में चैन रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी कार्य पूर्ण होंगे।


🦀कर्क

फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धन की तंगी होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा।


🐅सिंह

प्रियजनों के साथ बेवजह रिश्तों में खटास आ सकती है। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। हताशा का अनुभव होगा। मन की बात किसी को न बतलाएं। संवेदनशीलता बढ़ेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।


🙍‍♀️कन्या

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी प्रबु‍द्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।


⚖️तुला

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।


🦂वृश्चिक

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। तनाव व चिंता में कमी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। समय अनुकूल है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


🏹धनु

चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की संभावना है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। बिना वजह कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा यथासंभव टालें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धैर्य रखें।


🐊मकर

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका काम बन सकता है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।


🍯कुंभ

आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छी खबर प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। भूले-बिसरे साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।


🐟मीन

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


प्रयागराज:


CM dhami reached prayagraj


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचकर महाकुंभ 2025 में स्थापित किए गए उत्तराखण्ड मंडपम का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में आए तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उत्तराखण्ड मंडपम की स्थापना की गई है।


मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में राज्य के तीर्थ यात्रियों को प्रदान की जा रही आवासीय सुविधा एवं भोजन व्यवस्थाओ का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड मंडपम से महाकुंभ में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड की संस्कृति से परिचित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड मंडपम श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ ही महाकुंभ में उत्तराखंड का अहसास करवाता है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड मंडपम  के माध्यम से राज्य के पारंपरिक उत्पादों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। महाकुंभ में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है, जो सराहनीय पहल है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सेक्टर-08, प्रयागवाल मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ  "भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। जिससे हमारे युवाओं, आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान होगी।  महाकुंभ के साथ ज्ञानकुंभ का आयोजन देश को नई दिशा देगा। यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है कि अनेकों विकास कार्य आज हमारे देश के अंदर हो रह हैं। आज भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की राज्य सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी देवभूमिवासियों के लिए समान कानून लागू किए हैं। देवभूमि में किसी भी धर्म, जाति के रहने वाले लोगों के लिए अब समान कानून होंगे। जो संकल्प हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा, उसे हमने पूरा किया है। कई लंबे अध्ययन के बाद हमने राज्य में यूसीसी लागू किया है। 


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबले, डॉ. वी नारायण, श्री आर.एस वर्मा, श्री संजय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.