Halloween party ideas 2015


कुछ भी दे लें दलील, जनसुरक्षा की कीमत पर नही कटेगी रोडः डीएम


 यदि दिखा मलबा, गड्डे, या क्षतिग्रस्त जल संयोजन, तो कानूनी प्रर्वतन हेतु विभाग रहें तैयार

नेशनल खेलों के चलते भी 14 फरवरी के बाद ही किये जाएं प्रस्तावःडीएम 

देहरादून :

DM instructions to contractors not to done work till national games

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि  जनपद में नेशनल खेलों के चलते 14 फरवरी तक सडक कटिंग की अनुमति नहीं है।

 हालांकि जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थानों को सडक कटिंग के बगैर साइड में परियोजनाओं के कार्य की अनुमति देते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया जनसुरक्षा की कीमत रोड कटिंग नही की जा सकती ऐसा करने वाले अंजाम को तैयार रहे। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि यदि सड़क पर मलबा, गड्डे, या क्षतिग्रस्त जल संयोजन, दिखा तो विभाग कानूनी प्रर्वतन हेतु तैयार रहें। 


जिलाधिकारी ने कहा कि सडक क्रासिंग वाले स्थानों पर विद्युत, पेयजल, सीवर लाइन विछाने के लिए 15 फरवरी के बाद केवल रात्रि में 10 से सुबह 5 बजे तक ही अनुमति रहेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि रात्रि में ही काम पूरा होने के बाद ड्रेन को बंद किया जाए। ताकि कोई दुर्घटना या आम लोगों को कोई परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कार्याे की पूर्व में अनुमति दी जा चुकी है, वहां पर परियोजना का काम पूरा होने के बाद डामरीकरण सहित अन्य विभागीय कार्याे को भी पूरा किया जाय। जहां पर परिसंपत्तियों को क्षति हुई है उसे ठीक कराया जाए। निर्माणदायी संस्था संबधित विभागों को क्षतिपूर्ति की धनराशि समय से उपलब्ध करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, अधिक्षण अभियंता मुकेश परमार सहित जल संस्थान, जल निगम, विद्युत एवं दूर संचार आदि विभागों के अधिकारी मोजूद थे।



 



उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेल के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। पुरुषों और महिलाओं की विभिन्न दौड़, कूद और थ्रो स्पर्धाओं में कई राज्यों के एथलीटों ने पदक जीते।  

110 मीटर हर्डल्स (पुरुष) फाइनल 

महाराष्ट्र के तेजस अशोक शिर्से ने 13.65 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के मानव राजानारायणन (14.03 सेकंड) को रजत और केरल के मुहम्मद लज़ान वीके (14.23 सेकंड) को कांस्य पदक मिला।  

100 मीटर हर्डल्स (महिला) फाइनल  

आंध्र प्रदेश की ज्योति यार्राजी ने 13.10 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। पश्चिम बंगाल की मौमिता मोंडल (13.36 सेकंड) ने रजत और तमिलनाडु की निथ्या रामराज (13.60 सेकंड) ने कांस्य पदक हासिल किया।  

भाला फेंक (महिला, 600 ग्राम)  

हरियाणा की ज्योति राकेश (55.55 मीटर) और कर्नाटक की करिश्मा एस. सनिल (55.55 मीटर) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन ज्योति को स्वर्ण पदक मिला। कर्नाटक की ही रम्याश्री जैन (54.85 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।  

400 मीटर दौड़ (महिला)  

महाराष्ट्र की ऐश्वर्या मिश्रा ने 51.12 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु की विथ्या रामराज (54.43 सेकंड) को रजत और गुजरात की देव्यानिबा ज़ाला (54.44 सेकंड) को कांस्य पदक मिला।  

400 मीटर दौड़ (पुरुष) 

ओडिशा के बपी हंसदा (46.82 सेकंड) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा के विक्रांत पंचाल (46.92 सेकंड) को रजत और केरल के मनु टी एस (47.08 सेकंड) को कांस्य पदक मिला।  

4x100 मीटर रिले (पुरुष) फाइनल

ओडिशा की टीम (लालू प्रसाद भोई, अनीमेश कुजुर, डी. म्रुति जय राम, ए. मलिक) ने 39.47 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु (40.08 सेकंड) और केरल (40.73 सेकंड) को क्रमशः रजत और कांस्य पदक मिले।  

4x100 मीटर रिले (महिला) फाइनल  

कर्नाटक की टीम (कीर्तना एस, एन. कॉर्नेलियो, ज्योतिका, उन्नति अयप्पा) ने 45.99 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। केरल (47.04 सेकंड) को रजत और तेलंगाना (47.58 सेकंड) को कांस्य पदक मिला।  

लॉन्ग जंप (महिला)  

पश्चिम बंगाल की मौमिता मोंडल (6.21 मीटर) ने स्वर्ण पदक जीता। केरल की सैंड्रा बाबू (6.12 मीटर) ने रजत और उत्तर प्रदेश की दीपांशी सिंह (6.11 मीटर) ने कांस्य पदक हासिल किया।  

हाई जंप (पुरुष)  

तमिलनाडु के आदर्श राम जे. ने 2.14 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा के स्वाधीन कुमार माझी (2.11 मीटर) ने रजत और कर्नाटक के सुदीप (2.08 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।  


डेकाथलन (पुरुष) फाइनल 

केरल के थौफीक एन ने दो दिनों के कुल 6915 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के यमनदीप शर्मा (6831 अंक) ने रजत और आंध्र प्रदेश के रोहित रोमन (6753 अंक) ने कांस्य पदक जीता।  


इस प्रकार, 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धाएं रोमांचक बनी रहीं, जहां खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


आईटीडीए कैल्क करवा रहा है 52 युवतियों को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन का कोर्स* 


देहरादून:

Dron didi  scheme uttarakhand



पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रौशनी और उत्तरकाशी की जशोदा। ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक तौर पर कमजोर तबके से आने वाली इन तीनों युवतियों ने आज से कुछ

समय पहले तक लैपटॉप तक नहीं चलाया था, लेकिन आज वो ड्रोन दीदी बनकर, ड्रोन असेम्बलिंग, रिपेयरिंग से लेकर फ्लाइंग तक का काम आसानी से कर रही हैं। ये संभव हो पाया है, उत्तराखंड सरकार के उपक्रम आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स, ड्रोन दीदी से। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार ग्रामीण और आर्थिक सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं में तकनीकी कौशल बढ़ाने पर जोर रहे हैं। इसी क्रम में आईटीडीए कैल्क, भारत सरकार की वित्तीय सहातया और उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से, अनुसूचित जाति की युवतियों के लिए ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स संचालित कर रहा है। देहरादून में प्रांतीय युवा कल्याण निदेशालय परिसर में चल रहे इस कोर्स के पहले बैच की शुरुआत, छह जनवरी से हो चुकी है, जिसमें प्रदेश भर से 52 युवतियां शामिल हो रही हैं। कोर्स के तहत उन्हें 37 दिन में कुल 330 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें प्रशिक्षण से लेकर रहने, खाने और आने जाने का व्यय तक सरकार की ओर से उठाया जा रहा है। 


*पुरस्कार में मिलेंगे निशुल्क ड्रोन*

उत्तराखंड सरकार, युवाओं को ड्रोन रिपेयरिंग और संचालन का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ऋषिकेश और पिथौरागढ़ में दो आईटी स्किल ग्रोथ सेंटर संचालित कर रही है। देहरादून में चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम ऋषिकेश सेंटर के जरिए प्रदान किया जा रहा है। ऋषिकेश सेंटर के प्रभारी वीरेंद्र चौहान के मुताबिक कोर्स के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, साथ ही प्रशिक्षण में प्रथम पांच स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों का निशुल्क ड्रोन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कुल 200 युवक - युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। 


*खुलेंगे रोजगार के अवसर*

प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों का कहना है कि अब वो ड्रोन सेवाओं पर आधारित स्वरोजगार करने के साथ ही आपदा और चिकित्सा सेवा में भी सरकार को सहयोग प्रदान कर सकते हैं। इसमें से कुछ खुद का ड्रोन भी खरीदने की योजना बना रही हैं। 



*उत्तराखंड के युवाओं को उच्च तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए सरकार कई योजना चला रही है। इसी क्रम में ड्रोन दीदी योजना भी संचालित की जा रही है। भविष्य में ड्रोन सेवाओं का दायरा बढ़ने वाला है, इसलिए हमारे पास इसके लिए पहले से ही प्रशिक्षित मानव बल उपलब्ध होगा।*

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री* 

--

 *उत्तराखंड ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, 38वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया*

National games 2025 uttarakhand got 6th position

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की है, कुल 62 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया है। इसमें 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य पदक शामिल हैं, जो इसके पिछले स्थान से उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।


राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं रहा है। 37वें राष्ट्रीय खेलों में 25वें स्थान पर रहने से लेकर, राज्य ने इस वर्ष वर्तमान में 6वें स्थान पर असाधारण छलांग लगाई है। प्रतियोगिता के शुरुआती चरणों में 19वें स्थान से लगातार ऊपर उठकर शीर्ष छह में जगह बनाना इसके एथलीटों के समर्पण और कौशल का प्रमाण है। विभिन्न विषयों में लगातार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से, उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में एक ताकत के रूप में उभरा है। उत्तराखंड के लिए वुशू और ताइक्वांडो सबसे आगे रहे, दोनों ने 12-12 पदक जीतकर राज्य की पदक तालिका में अहम योगदान दिया। ये उपलब्धियाँ मार्शल आर्ट में उत्तराखंड के बढ़ते प्रभुत्व और विशेषज्ञता को रेखांकित करती हैं, जो खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।


राज्य सरकार और खेल अधिकारियों ने सभी एथलीटों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों को बधाई दी है, जिनके समर्पण और कड़ी मेहनत ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। उत्तराखंड खेल उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखता है, जिसका लक्ष्य भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करना है।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 09/02/2025, रविवार*

द्वादशी, शुक्ल पक्ष, 

माघ

Rashifal 09 feb 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *भीष्म द्वादशी 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अग्निर्देवो द्विजातीनां मुनीनां हृदि दैवतम् ।

प्रतिमा त्वल्पबुध्दीनां सर्वत्र समदर्शिनाम् ।।

।। चा o नी o।।


द्विज अग्नि में भगवान् देखते है.

भक्तो के ह्रदय में परमात्मा का वास होता है.

जो अल्प मति के लोग है वो मूर्ति में भगवान् देखते है.

लेकिन जो व्यापक दृष्टी रखने वाले लोग है, वो यह जानते है की भगवान सर्व व्यापी है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


सर्वयोनिषु कौन्तेय मूर्तयः सम्भवन्ति याः ।, 

तासां ब्रह्म महद्योनिरहं बीजप्रदः पिता ॥,


हे अर्जुन! नाना प्रकार की सब योनियों में जितनी मूर्तियाँ अर्थात शरीरधारी प्राणी उत्पन्न होते हैं, प्रकृति तो उन सबकी गर्भधारण करने वाली माता है और मैं बीज को स्थापन करने वाला पिता हूँ॥,4॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों के साथ मजोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर बनाए रखें।


🐂वृष

सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। बाहर जाने का मन बनेगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।


👫मिथुन

अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी। तनाव रहेगा। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास हानि का कारण बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। व्यय होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


🦀कर्क

अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। लाभ में कमी रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।


🐅सिंह

रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग आत्मशांति देगा। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में अधिकारी आप पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास हो सकते हैं। समय अनुकूल है। विवाद को बढ़ावा न दें।


🙍‍♀️कन्या

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। घर के वृ‍द्धजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।


⚖️तुला

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी अन्य व्यक्ति के उकसावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों से दूर रहें। निवेश करने का सही समय नहीं है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी तथा तनाव रहेगा।


🦂वृश्चिक

परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रमाद न करें। तीर्थदर्शन सुलभ हो सकते हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तनाव रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🏹धनु

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार वृद्धि के लिए योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। आशंका-कुशंका बने रहेंगे।


🐊मकर

भेंट व उपहार की प्राप्ति से मान बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।


🍯कुंभ

संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लापरवाही से कोई भी कार्य न करें। चोट व दुर्घटना का भय है। आशंका-कुशंका रहेगी। विवाद से बचें।


🐟मीन

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्यों में गति आएगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*pol

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक ऑडिटोरियम गढ़ीकैंट में 

कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।



 जिसमें 333 सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में वर्ग 2 के 37 व वर्ग 3 के 227 तथा 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव चयनित अभ्यर्थियों के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। सभी उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र के उत्थान और समाज कल्याण के संकल्प को लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ये युवा अभ्यर्थी अपनी मेहनत और निष्ठा से उत्तराखंड में कृषि के क्षेत्र में नवाचार करेंगे और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने का कार्य करेंगे। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को 03 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के माध्यम से कृषि उपकरण खरीदने हेतु किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जा रही है।  राज्य सरकार द्वारा, स्टेट मिलेट मिशन के माध्यम से एक निश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मिलेट्स का क्रय करके विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके मिलेट्स का सही मूल्य दिया जा रहा है। चाय बागान धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। सगंध खेती को भी बढ़ावा देने के लिए राज्य में 6 एरोमा वैली विकसित करने पर काम किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्लस्टर आधारित लगभग 18 हजार पॉलीहाउस का निर्माण किया जा रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किया गया है। सब्जियों की तरह ही फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है। राज्य में एप्पल और किवी मिशन पर कार्य किये जा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज में समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। सरकारी योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में हमारे नव चयनित अभ्यर्थी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न हुई हैं। पिछले साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को राज्य की सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। 


कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने समस्त 596 चयनित वर्ग-2 व वर्ग-3 के अभ्यर्थियों तथा उनके परिवार को बधाई दी और चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि ये नव-नियुक्त अधिकारी प्रदेश के किसानों की उन्नति में अहम भूमिका निभाएंगे।


इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, सचिव श्री एस.एन.पाण्डेय, डॉ नीरज खैरवाल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान श्री रणवीर सिंह चौहान, निदेशक उद्यान सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक समाज कल्याण श्री प्रकाश चंद एवं निदेशक कृषि श्री के.एस. पाठक उपस्थित थे।

 श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति  विभागीय अधिकारियों -कर्मचारियों के  तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन


देहरादून ;



श्री बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति  ( बीकेटीसी) के  विल एंड स्किल क्रियएशन  लिमिटेड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आज शनिवार को समापन हो गया है। प्रशिक्षण सहस्त्रधारा रोड देहरादून  स्थित विल एंड स्किल क्रियेशन लिमिटेड कार्यशाला सभागार में आयोजित हुआ।



 बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 6 फरवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण अन्तर्गत विभागीय कार्यों के सम्पादनार्थ विभागीय लेखा व वित्त से सम्बन्धित नियमों, पत्रावलियों में टिप्पणी तैयार किये जाने, पत्रावलियों का मूवमेंट एवं रख-रखाव तथा नियमावलियों का उद्धरण  आदि के सम्बन्ध में विभागीय प्रशिक्षण दिया गया है।

समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि विभागीय प्रशिक्षण से अधिकारियों कर्मचारियों की क्षमता में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त अपर सचिव किशन नाथ, कोषाधिकारी आशीष कुरलानी ने भी प्रशिक्षार्थियों को मोटिवेट किया तथा प्रशिक्षण के गुर सिखाये।


तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मंदिर समिति केअधिकारी -कर्मचारी क्रमश बिजेन्द्र बिष्ट,रमेश नेगी,प्रमोद बगवाड़ी,कुलदीप भट्ट विपिन तिवारी,सन्तोष तिवारी विपिन पटवाल,भूपेन्द्र रावत

अनुप पुष्पवान,संदेश मेहता शैलेन्द्र शुक्ला,केदार सिंह रावत मनीष तिवारी,संजय चमोली, सूरज  जमलोकी,दीपक पंवार

संजय तिवारी,मनोज शुक्ला,दीपेन्द्र रावत,आशुतोष शुक्ला आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।



www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.