Halloween party ideas 2015

 *सर्विसेज ने बनाई बढ़त, कर्नाटक और महाराष्ट्र की दमदार मौजूदगी*


11th day of 38th natiobal game 2025


38वें राष्ट्रीय खेल के 11वें दिन की पदक तालिका में सर्विसेज ने 39 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 66 पदकों पर कब्जा जमाया है। वहीं, कर्नाटक 30 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसका कुल पदक अंक 58 है।  

महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 107 पदक जीते हैं, लेकिन इसमें स्वर्ण पदकों की संख्या 23 है, जिसके कारण वह तीसरे स्थान पर है। मध्य प्रदेश ने भी 19 स्वर्ण पदकों के साथ 45 पदक जीते हैं और चौथे स्थान पर काबिज है।  

हरियाणा ने 16 स्वर्ण पदकों सहित 67 पदक जीते हैं और पांचवें स्थान पर बना हुआ है। वहीं, तमिलनाडु और मणिपुर क्रमशः 49 और 36 पदकों के साथ छठे और सातवें स्थान पर हैं। दिल्ली ने 35, उत्तर प्रदेश ने 26 और केरल ने 25 पदक अपने नाम किए हैं।  

मेजबान उत्तराखंड ने अब तक 8 स्वर्ण सहित कुल 49 पदक जीते हैं, जिससे राज्य 11वें स्थान पर है। 

38वें राष्ट्रीय खेल का रोमांच जारी है, और आने वाले दिनों में पदक तालिका में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 08/02/2025, शनिवार*

एकादशी, शुक्ल पक्ष, 

माघ

Rashifal today 08 feb 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *जया एकादशी व्रत (सर्वेषां) 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


कःकालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमौ ।

कस्याहं का च मेशक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः ।।

।। चा o नी o।।


इन बातो को बार बार गौर करे...

सही समय

सही मित्र

सही ठिकाना

पैसे कमाने के सही साधन

पैसे खर्चा करने के सही तरीके

आपके उर्जा स्रोत.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


इदं ज्ञानमुपाश्रित्य मम साधर्म्यमागताः ।, 

सर्गेऽपि नोपजायन्ते प्रलये न व्यथन्ति च ॥,


 इस ज्ञान को आश्रय करके अर्थात धारण करके मेरे स्वरूप को प्राप्त हुए पुरुष सृष्टि के आदि में पुनः उत्पन्न नहीं होते और प्रलयकाल में भी व्याकुल नहीं होते॥,2॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।


🐂वृष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।


👫मिथुन

अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


🦀कर्क

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।


🐅सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।


🙍‍♀️कन्या

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।


⚖️तुला

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।


🦂वृश्चिक

व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।


🏹धनु

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


🐊मकर

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है।


🍯कुंभ

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।


🐟मीन

पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 डोईवाला:

Nagarpalika doiwala  path ceremony

आज दिनांक को उप जिलामजिस्ट्रेट न्यायिक (सदर) देहरादून द्वारा शहीद दुर्गामल्ल पी0जी0 कॉलेज डोईवाला के प्रांगण मे नगर पालिका परिषद् डोईवाला के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह नेगी तथा नव निर्वाचित सदस्यगणों को राज्य निष्ठा एवं पद की शपथ ग्रहण करायी गई। 



शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन श्री उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे डा0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं  पूर्व सांसद हरिद्वार लोकसभा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यगणों को माला पहनाकर शुभकामनायें दी।





 शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे डोईवाला विधायक श्री बृज भूषण गैरोला, श्रीमती विदूषी पोखरियाल ‘निशंक‘, श्री विश्वास डाबर, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् (राज्य मंत्री), पूर्व राज्य मंत्री श्री करन बोहरा,  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के मीडिया प्रभारी श्री हरीश कोठारी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। 


शपथ ग्रहण के उपरांत नगर पालिका परिषद् डोईवाला के सभागार मे पालिका की प्रथम बोर्ड बैठक का आयोजन  अध्यक्ष, की अध्यक्षता मे किया गया जिसमे समस्त 20 वार्ड सभासदों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बोर्ड बैठक मे सर्वप्रथम निर्वाचित बोर्ड के समक्ष समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय करवाया गया। बोर्ड बैठक मे श्री मनीष धीमान द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन कार्य को दुरूस्त करने हेतु 10 नये कूड़ा वाहन क्रय किये जाने तथा व्यवसायिक भवनों पर कर निर्धारण की कार्यवाही चुनिंदा भवन स्वामियों पर करने की बजाय समस्त क्षेत्र का सर्वेक्षण कराने के उपरान्त ही कार्यवाही किये जाने का प्रस्ताव रखा गया। 


श्री गौरव मल्होत्रा, वार्ड सदस्य द्वारा मिल रोड पर शहीद सुधीर क्षेत्री स्मारक द्वार तथा रेलवे रोड पर अतिक्रमण कर सड़क पर खड़ी ठेलियो आदि को हटवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

सभासद श्री राजेश भट्ट द्वारा ऐयरपोर्ट से लगी हुई सड़क निर्माण प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभासद श्री सुरेन्द्र लोधी द्वारा महारानी अवन्ती बाई लोधी की घोड़े पर सवार मूर्ति शिव मन्दिर कुड़कावाला मे लगाये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव रखा गया। 


सभासद श्री ईश्वर सिंह रौथाण द्वारा प्राईमरी स्कूल भानियावाला का नाम शहीद मंजीत सिंह के नाम पर रखे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। 


सभासद श्री सुरेश सैनी द्वारा वार्ड सं0-02 आर्यनगर मे सतनाम ढाबा के समीप अज्ञात लोगो द्वारा मरे हुए जानवरों को डाले जाने की समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का निस्तारण किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव दिया गया। सभासद श्री अमित द्वारा वार्ड सं0-11 केशवपुरी मे विभिन्न स्थानों मे पुलिया निर्माण कराये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। सभासद श्री प्रदीप सिंह द्वारा नगर क्षेत्र मे किन्नरों द्वारा लिये जाने वाले हर प्रकार का बधाई शुल्क रू0 2100/-किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव रखा गया जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। उक्त प्रस्तावों के अतिरिक्त पालिका के द्वारा प्रस्तुत किये गये महत्वपूर्ण प्रस्तावों के अन्तर्गत विज्ञापन होडिंग्स शुल्क वसूली हेतु निविदा आमंत्रित करने तथा मानव संसाधन की आपूर्ति हेतु वर्तमान ठेका 1 वर्ष हेतु बढ़ाये जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बोर्ड बैठक मे श्रीमती कल्पना नेगी, श्री अरूण, श्री राजेश डोभाल, श्रीमती प्रियंका मनवाल, श्री संदीप सिंह नेगी, श्रीमती बबीता, श्रीमती सुशीला सैनी, श्री रियासत अली, श्री विनीत, श्रीमती सुनीता सैनी, श्रीमती जमना देवी, श्रीमती रीना कोठारी एवं समस्त पालिका अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

अंत में  अध्यक्ष द्वारा बोर्ड बैठक के अंत मे सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।




 पौड़ी:

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों से सुसज्जित पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  श्री आदित्यनाथ योगी का वीरों की पावन भूमि पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखण्ड) आगमन पर  सीएम धामी ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

CM Dhami and CM Yogi aditynath

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी अपने पैतृक गांव पंचर में अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए उत्तराखंड आए हुए हैं।

 देहरादून :

Mayor dehradun oath ceremony


देहरादून नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ।


 आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने दिलाई शपथ।


उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव  निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मा0 विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक कैन्ट सविता कपूर, राजपुर खजानदास, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बसंल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में जनता मौजूद थी।

ऋषिकेश;



ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर शंभू पासवान सहित 40 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ।

नगर निगम के प्रशासक/ जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिलाई शपथ।

ऋषिकेश नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान सहित सभी 40 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान महापौर ने ऋषिकेश नगर निगम को स्वच्छ बनाने सहित विभिन्न विकास कार्यो को लेकर अपनी प्राथमिकता गिनाई और जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।


शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम की जनता मौजूद थी।


 *चारों धामों के पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त।*


*मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु सभी तीर्थ पुरोहितों के लिए सुझाव।*


*राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल बनाएगी: मुख्यमंत्री।*


*उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चार धाम यात्रा : मुख्यमंत्री।

Chaardham purohit meet to CM Dhami


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की। इस अवसर पर चार धामों से आए तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु  सभी तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी लिए। 


मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ पुरोहितों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धामों की यात्रा को और अधिक सफल और बेहतर बनाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा चार धामों के कपाट खुलने से पहले ही राज्य सरकार सभी तैयारियां पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार चार धामों के साथ ही शीतकालीन चार धाम यात्रा को भी बढ़ावा दे रही है, जिसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को लेकर राज्य सरकार व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है। बीते वर्ष की यात्रा में जो कमियां रही थी उन्हें इस वर्ष सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा प्रशासन यात्रा से पहले सभी तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम के साथ हमें अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक एंव पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार कर उन्हें विकसित करना है ताकि वहां भी अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कहा चार धाम यात्रा उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का भी मार्ग है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बाबा केदार के प्रांगण का भव्य निर्माण कार्य हो रहा है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी ने हमेशा चार धामों को बढ़ावा दिया है। आगे भी प्रधानमंत्री जी ने शीत कालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। 


उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने  सरकार  द्वारा चार धाम यात्रा को बढ़ावा दिए जाने, शीतकालीन यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। महासचिव उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत डॉ बृजेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री जी निरंतर चार धाम के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी को भी मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल मुखवा (मुखीमठ) का निमंत्रण दिया है, जो मुख्यमंत्री जी की चार धामों और पुरोहित समाज के प्रति सवेदना को दर्शाता है। 


इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे, पंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, डॉ बृजेश सती महासचिव उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महा पंचायत उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी , यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील प्रसाद उनियाल, मंदिर समिति के संरक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति बदरीनाथ के अध्यक्ष उमेश सती, श्री बद्रीश पंडा पंचायत  बदरीनाथ के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, श्री  महासचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी, युवा पुरोहित संगठन बदरीनाथ के सचिव गौरव पंचभैया, व्यापार सभा केदारनाथ अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, व्यापार सभा महामंत्री तेज प्रकाश त्रिवेदी, मनोज तिगसोला आदि उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.