Halloween party ideas 2015

 चारधाम यात्रा तैयारियों  के लिए यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक 5 फरवरी को ऋषिकेश में


ऋषिकेश: 

Meeting for chardham yatra uttarakhand-2025


 चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों हेतु चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक  *बुद्धवार 5 फरवरी को  यात्रा संगठन के ट्रांजिट केंप सभागार ऋषिकेश निकट आईएसबीटी  ऋषिकेश में  दिन 11-30 बजे से शुरू होगी।*


चारधाम यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा आगामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों के लिए चारधाम यात्रा  प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन अध्यक्ष/ आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी।


चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी तथा अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान के हवाले से यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के निजी सचिव एके श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है।

कहा कि सभी अधिकारियों से यथासमय बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की गयी है।


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विकास परिषद, बीआरओ, एनएच, परिवहन,स्वास्थ्य,पावर कार्पोरेशन ,संचार,खाद्य, जल संस्थान,जीएमवीएन, श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर, समिति (बीकेटीसी ),गुरुद्वारा हेमकुंट, नगरनिगम ऋषिकेश,पंचायती राज, उरेडा,संयुक्त रोटेशन, शुलभ इंटरनेशनल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के शीर्ष अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


यहां यह भी उल्लेखनीय है

इस यात्रा वर्ष 30 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू हो जायेगी।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 4 मई है। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे तथा शिवरात्रि 26 फरवरी को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो जायेगी इसी संदर्भ में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 04/02/2025, मंगलवार*

सप्तमी, शुक्ल पक्ष, 

माघ

Rashifal today 04 feb,2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धिएवं अमृत सिद्धि योग 21:49


*नर्मदा जयंती 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अपुत्रस्य गृहं शून्यं दिशः शुन्यास्त्वबांधवाः ।

मूर्खस्य हृदयं शून्यं सर्वशून्या दरिद्रता ।।

।। चा o नी o।।


जिस व्यक्ति के पुत्र नहीं है उसका घर उजाड़ है. जिसे कोई सम्बन्धी नहीं है उसकी सभी दिशाए उजाड़ है. मुर्ख व्यक्ति का ह्रदय उजाड़ है. निर्धन व्यक्ति का सब कुछ उजाड़ है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः ।,

क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत ॥,


हे अर्जुन! जिस प्रकार एक ही सूर्य इस सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक ही आत्मा सम्पूर्ण क्षेत्र को प्रकाशित करता है॥,33॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

महत्वपूर्ण कार्यसिद्धि हो सकती है। मनोरंजक यात्रा होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। निजी कार्यों में सावधानी, सतर्कता रखें। रुका पैसा प्राप्त होगा।


🐂वृष

धैर्य रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। साधारण मतभेद, चिड़चिड़ाहट रह सकती है। दूसरों के कहने में नहीं रहें। व्यापार मध्यम रहेगा। कुसंगति से बचें। यात्रादि में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


👫मिथुन

प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। दूसरों के व्यवहार से लाभ होगा। पूर्व नियोजित योजनाओं का क्रियान्वयन संभव है। रुके कार्यों की चर्चा होगी। संतान के कामों से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।


🦀कर्क

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बेचैनी रहेगी। मान बढ़ेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। झंझटों में न पड़ें। सहयोग, मार्गदर्शन नहीं मिल पाएगा। अर्थ संबंधी विवाद हो सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना होगा। पारिवारिक कामकाज स्थगित रहेंगे।


🐅सिंह

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएँगे। नए कार्यों की योजना बनेगी। आशानुरूप लाभ होने के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त संभव है।


🙍‍♀️कन्या

व्यावसायि‍क यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। धनार्जन होगा। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के अवसर आएँगे। आमदनी में सुधार होगा। व्यापारिक स्थायित्व बढ़ेगा। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे।


⚖️तुला

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें। अपने कामों के प्रति सजगता रखना आवश्यक है। चोट व रोग से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।


🦂वृश्चिक

भागदौड़ रहेगी। कामकाज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। व्यावहारिक परेशानियाँ रहेंगी। छोटी-बड़ी तात्कालिक समस्याएँ विचलित रखेंगी। व्यापारिक असंतोष रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें।


🏹धनु

प्रभावशाली व्यक्ति सहायता करेंगे। धनार्जन होगा। मानसिक-वैचारिक श्रेष्ठता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक स्थितियाँ विशेष लाभप्रद बन पाएँगी। दांपत्य जीवन संतोषप्रद रहेगा। व्यर्थ लोभ-लालच नहीं रखें।


🐊मकर

सोच-विचार के अनुरूप स्थितियाँ रह पाएँगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होने के आसार हैं। परिवार में धार्मिक, मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।


🍯कुंभ

महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समस्याओं का हल ढूँढ सकेंगे। कर्ज लेने की प्रवृत्ति का त्याग करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। तीर्थदर्शन हो सकता है। क्रोध-चिड़चिड़ाहट से कार्य नहीं करें।


🐟मीन

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण, पदोन्नति के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 


उत्तराखंड के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज त्रिशूल हॉल में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में पंजाब की सिफ़्त कौर सामरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 50 मीटर 3 पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


 पंजाब की ही अंजुम मौदगिल ने रजत पदक जीता, जबकि तेलंगाना की सुरभि भारद्वाज रपोले ने कांस्य पदक हासिल किया।

Women 50 meter air rifle 3 position


इस कड़े मुकाबले में भारत की शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया। केरल की विदर्शा विनोद ने नील पोजीशन के बाद बढ़त बना ली थी, लेकिन अंत तक उसे बरकरार नहीं रख सकीं। सिफ़्त कौर सामरा ने 461.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अंजुम मौदगिल ने 458.7 के स्कोर के साथ रजत पदक और सुरभि भारद्वाज रपोले ने 448.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सिफ़्त कौर सामरा ने कहा, "ओलंपिक्स के बाद यह मेरे लिए एक तरह की वापसी थी। मैंने कोई ब्रेक नहीं लिया और लगातार अभ्यास किया। मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई और मैं स्वर्ण पदक जीत सकी। खासतौर पर यह और भी अच्छा लगता है कि मेरी राज्य की साथी अंजुम ने भी रजत पदक जीता। इस तरह के फाइनल में जब देश के बेहतरीन निशानेबाज होते हैं, तो छोटी-छोटी बातें मायने रखती हैं, और भगवान की कृपा से मैंने कोई बड़ी गलती नहीं की।"

रजत पदक जीतने वाली अंजुम मौदगिल ने कहा, "यह तीसरी बार है जब सिफ़्त और मैं राष्ट्रीय खेल के पोडियम पर साथ खड़े हुए हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम सभी जानते हैं कि उन्होंने देश के लिए कितना कुछ किया है। शुरुआत में मेरे स्कोर अच्छे नहीं थे, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा और पोडियम तक पहुंचने में सफल रही। यह अब तक का सबसे बेहतरीन शूटिंग रेंज था, और आयोजन भी शानदार तरीके से हुआ।"

पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कर्नाटक के जोनाथन एंथनी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सर्विसेज के रविंदर सिंह ने रजत और सर्विसेज के ही गुरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अपनी जीत के बाद जोनाथन एंथनी ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैंने यह फाइनल जीता। फाइनल में सभी खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और बेहतरीन निशानेबाज हैं। उनके बीच स्वर्ण पदक जीतना वाकई गर्व की बात है।"

38वें राष्ट्रीय खेल में देश के बेहतरीन एथलीट अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं

 *विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई* 


 देहरादून 3 फरवरी;

Vivek pande of uttarakhand got bronze in weightlifting



 उत्तराखंड के विवेक पांडे ने पुरुषों की 109+ किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विवेक की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें बधाई दी है।


यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले नेशनल गेम्स में  उत्तराखंड ने इस श्रेणी में भाग नहीं लिया था।  चंपावत जिले के टनकपुर निवासी विवेक ने महज दो साल पहले वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। अपनी इस सफलता पर उन्होंने अपने माता-पिता और कोच को श्रेय दिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विवेक पांडे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ 2 साल के अभ्यास से अपने स्तर को इतने ऊपर तक उठाना बड़ी बात है, इससे इस खिलाड़ी के जज्बे, दृढ निश्चय और समर्पण का पता चलता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विवेक की इस सफलता ने राज्य को वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को नई पहचान दी है और उनके इस पदक से प्रेरित होकर उत्तराखंड के और युवा इस खेल की ओर आकर्षित होंगे।

राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेल में जीता पदक, उत्तराखंड में खुशी की लहर

 

Jyoti verma of uttarakhand got bronze in national game

उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।  

माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे "मेरी बेटी, मेरा अभिमान" अभियान को साकार करते हुए, राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की।  

वहीं, जब ज्योति वर्मा वॉलीबॉल के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं, तो उत्तराखंड सरकार के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ तस्वीर लेकर एक नया स्लोगन दिया— "हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान।"  

ज्योति की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और यह जीत उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा बनी है।

[।

ऋषिकेश :


प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. ताराचंद अग्रवाल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर नाभा हाउस आवासीय विद्यालय में निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। साथ ही उनकी स्मृति में पौधा भी रोपित किया। 




रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के लिए स्वर्गीय ताराचंद जी के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर आवासीय विद्यालय के 50 निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।


इस अवसर पर नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, पार्षद रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, अजय दास, वार्डन ललित कुमार खरोला, रायवाला मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सागर गिरी, स्वर्गीय ताराचंद जी के पुत्र अनु अग्रवाल, बृजेश शर्मा, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारचा, शिवकुमार गौतम, वीरेंद्र भारद्वाज, अखिलेश मित्तल, राजवीर रावत, गणेश रावत आदि उपस्थित रहे।

देहरादून;

38th national games uttarakhand


 रविवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या  महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के भागीरथी इनडोर हॉल में पुरुष वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने पहुंची।


पंजाब और तमिलनाडु की टीमें पुरुष वर्ग के बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में रोमांचक मुकाबले ने पंजाब ने तमिलनाडु को शिकस्त दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने करीब डेढ़ घंटे तक यह मैच देखा और उसके बाद विजेता टीमों को पदक वितरण किया। खेल मंत्री ने इसके अलावा महिला वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भी पदक पहनाए। इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने रजत जयंती खेल परिसर के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को मेडल पहनाए और उन्हें जीत पर बधाई दी।


 इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों का कहना था कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उन्हें इंटरनेशनल लेवल की खेल व अन्य सुविधाएं मिली, जिससे उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस करने में मदद मिली। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आयोजन सुविधाओं को खिलाड़ियों से लगातार मिल रही सराहना यह दिखाती है कि सरकार 38 वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन करने में सफल हो रही है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.