Halloween party ideas 2015

 उत्तरकाशी में लगातार आ रहे भूकंप के झटके—सतर्कता और सुरक्षा की आवश्यकता

Earthquake uttarkashi


भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील उत्तरकाशी में पिछले एक सप्ताह से लगातार महसूस किए जा रहे झटके निश्चित रूप से चिंता का विषय हैं। भूगर्भीय सर्वेक्षण भी इस क्षेत्र को अति संवेदनशील दर्शाता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां किसी भी समय बड़ा भूकंप आ सकता है।


बार-बार आ रहे झटकों ने आमजन के मन में भय और अनिश्चितता की भावना उत्पन्न कर दी है। लोग सशंकित हैं कि कहीं यह किसी बड़े खतरे की पूर्वसूचना तो नहीं। इसके अलावा, इन झटकों से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो सरकार की ओर से कोई एडवाइजरी जारी की गई है और न ही कोई दिशा-निर्देश। प्रशासन और संबंधित विभागों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और लोगों को भूकंप से बचाव के लिए जागरूक करना चाहिए।


ऐसे समय में हमें स्वयं भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कृपया अपने घरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करें। भूकंप के दौरान और उसके बाद क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी अपने परिवार और समुदाय को दें।


 आज का राशिफल

*दिनांक:- 31/01/2025, शुक्रवार*

द्वितीया, शुक्ल पक्ष, 

माघ

Rashifal today 30 jan 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *चन्द्र दर्शन 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


संसारतापदग्धानां त्रयो विश्रान्तेहेतवः ।

अपत्यं च कलत्रं च सतां सड्गतिरेव च ।।

।। चा o नी o।।


जब व्यक्ति जीवन के दुःख से झुलसता है उसे निम्नलिखित ही सहारा देते है...

१. पुत्र और पुत्री २. पत्नी ३. भगवान् के भक्त.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


समं पश्यन्हि सर्वत्र समवस्थितमीश्वरम्‌ ।,

न हिनस्त्यात्मनात्मानं ततो याति परां गतिम्‌ ॥,


क्योंकि जो पुरुष सबमें समभाव से स्थित परमेश्वर को समान देखता हुआ अपने द्वारा अपने को नष्ट नहीं करता, इससे वह परम गति को प्राप्त होता है॥,28॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।


🐂वृष

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।


👫मिथुन

मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🦀कर्क

विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।


🐅सिंह

मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।


🙎‍♀️कन्या

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।


⚖️तुला

कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।


🦂वृश्चिक

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।


🏹धनु

चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।


🐊मकर

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।


🍯कुंभ

व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।


🐟मीन

व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी ।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


*आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी 2025 शाम 05:00 बजे तक : रेखा आर्या*

 *विभागीय मंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई आवेदन की तारीख*

*गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन* 


 देहरादून;

Aanganbadi recruitment date increased


 प्रदेश के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के  पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ।  इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी को शुरू हुए थे और आवेदन  की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। इस दौरान नगर निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी व्यस्त होने के चलते बहुत सारी आवेदन करने की इच्छुक महिलाएं अपने प्रमाण पत्र आदि नहीं बनवा पायी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से आवेदको और जनप्रतिनिधियों द्वारा आवेदन का समय बढ़ाने के लिए निवेदन किया जा रहा था। आवेदकों की सुविधा को देखते हुए आवेदन का समय 08 फरवरी, शाम 05:00 बजे तक कर दिया गया है।   



 *अभी तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन*


इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 7038 पदों पर भर्ती की जानी है और इन पदों के सापेक्ष प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदन के लिए समय बढ़ाने के बाद आवेदनों की संख्या में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है।


*यहां मिलेगा आवेदन लिंक*


वेबसाइट :- www.wecd.uk.gov.in


पोर्टल :- www.wecduk.in


ऋषिकेश 30 जनवरी 2025 



सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर में आयोजित शिशुनगरी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पांच लाख रूपये की विधायक निधि देने की घोषणा की। 


आदर्श नगर स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने कहा कि इस शिक्षणरूपी विद्यालय मंदिर में हमें संस्कारों, आचार-व्यवहार, नैतिक शिक्षा का बोध होता है, यहां बौद्धिक, मानसिक, भौतिक, शारीरिक शिक्षा प्रदान की जाती है, एक बच्चे से और बड़ों से किस तरह का व्यवहार अपनाना है, यह हमें शिशु मंदिर और विद्या मंदिर से ही प्राप्त होता है। कहा कि देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में शिशु मंदिर और विद्या मंदिर के मुकाबला करने वाले शिक्षण संस्थान नहीं है।


डा. अग्रवाल ने कहा कि अभी हाल ही में निकाय चुनाव के दौरान क्षेत्रवाद का जहर देखने को मिला। उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि विकासवाद को आपने सदैव ऊपर रखा है, ऐसे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है जो क्षेत्रवाद के नाम से विकासवाद को रोकने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि चार बार के जनप्रतिनिधि बनाने पर सर्व समाज के लोगों का हाथ है, जिसमें बड़ी संख्या में पर्वतीय मूल के लोग हैं। 


इस अवसर पर नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान, प्रधानाचार्य गुरू प्रसाद उनियाल, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति हरगोपाल अग्रवाल, व्यवस्थापक दीपक तायल, सह प्रदेश निरीक्षक विनोद रावत, जिला प्रचारक नितिन, कोषाध्यक्ष नवल किशोर, सह व्यवस्थापक शैलेंद्र अग्रवाल, पार्षद सिमरन उप्पल, सदस्य राज्य महिला आयोग रेणुका पांडेय, सोबन थलवाल, अभिनव गोयल, जितेंद्र आनंद, पूर्व मेयर अनिता ममगाईं, भाजपा नेता दीपक बिष्ट, गुड्डी कलूड़ा, निकुंज समूह संस्था से सुलोचना थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

 मानवभारती स्कूल के छात्र-छात्राओं 

ने जाना, कैसे होती है गन्ने की खेती 

40 छात्र-छात्राओं ने सिमलास ग्रांट का भ्रमण करके गन्ने की खेती पर पूछे प्रश्न

डोईवाला गन्ना समिति के पर्यवेक्षक और किसानों ने दिए बच्चों के प्रश्नों पर जवाब

सुसवा नदी में प्रदूषण की स्थिति को जाना, नदियों तथा पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ ली 


डोईवाला;



मानव भारती स्कूल देहरादून के छात्र-छात्राओं ने सिमलास ग्रांट में गन्ने की खेती और गन्ने से जुड़ी कई जानकारियां हासिल कीं। डोईवाला गन्ना कृषक सहकारी समिति के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक सुनील कुमार सहित गन्ना किसानों ने छात्र-छात्राओं के खेती से जुड़े प्रश्नों के जवाब दिए। 

 

मानव भारती स्कूल के नेचर कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा नौ के 40 छात्र-छात्राओं ने सिमलास ग्रांट में श्रीमती कौशल्या बोरा फाउंडेशन से जुड़े किसानों से मुलाकात की। 


प्रगतिशील किसान उमेद बोरा, रिटायर्ड प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार, कैप्टन (सेवानिवृत्त) चतर बोरा, भगवान सिंह, सूबेदार (सेवानिवृत्त) राम सिंह, नरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को दूधलीघाटी क्षेत्र में गन्ने की पैदावार, कुल क्षेत्रफल, गन्ने की प्रजातियों, गन्ना किसानों के समक्ष चुनौतियों तथा गन्ने की खेती में लागत एवं आय के बारे में विस्तार से बताया। 


उन्होंने सुसवा नदी में प्रदूषण से खेती पर विपरीत प्रभाव के साथ सीमित भूमि में इंटीग्रेटेड फार्मिंग की आवश्यकता तथा इससे जुड़े लाभ की जानकारी दी।


छात्र-छात्राओं ने फील्ड विजिट किया, जहां उन्होंने किसानों को गन्ने की रोपाई करते देखा। गेहूं के खेत में गन्ने की रोपाई के लाभ जाने और मिश्रित खेती में गन्ने के साथ किन फसलों को उगाया जा सकता है, के बारे में जानकारी ली। 


गन्ना किसानों ने बताया कि गन्ना किसान सहकारी समिति के माध्यम से लगभग 8000 गन्ना किसान चीनी मिल को गन्ना उपलब्ध कराते हैं। समिति ही चीनी मिल तक गन्ना पहुंचाने तथा मिल और किसानों के बीच एक सेतु की तरह काम करती है। 


छात्र-छात्राओं ने सिमलास ग्रांट में मछलीपालन, मुर्गीपालन, बत्तख पालन तथा बागवानी एवं कृषि की एक दूसरे पर निर्भरता यानी इंटीग्रेटेड फार्मिंग का भी भ्रमण किया। छात्र छात्राओं ने सुसवा नदी में प्रदूषण की स्थिति को जाना और नदियों तथा आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ ली।

 ऋषिकेश  : 


पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायवाला में पीएम श्री योजना के अंतर्गत मैजिक स्लेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन ब्रिगेडियर संजीव कुमार शर्मा ने अपने करकमलों से नन्हे मुन्ने छात्रों को मैजिक स्लेटें प्रदान की । उन्होंने कहा कि मैजिक स्लेटों का उपयोग कागज की बचत के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी  होगा। यह छात्रों को चॉक के प्रयोग से छात्रों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाएगा ।विद्यालय की प्राचार्या  रीता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह कदम छात्रों की  रचनात्मकता को बढ़ाएगा क्योंकि बच्चे इस स्लेट पर अपनी मनचाही चित्रकारी कर सकते हैं । यह बच्चों का नवीन तकनीकी के साथ सार्थक परिचय भी सिद्ध होगा। अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और विद्यालय के इस कदम की प्रशंसा की। इस अवसर पर अनुराधा नेगी, धमेन्द्र, अमरीश कुमार मौजूद रहे है |


डोईवाला:



आज दिनांक को समान नागरिक संहिता के तहत नगर पालिका परिषद् डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत विवाह का प्रथम पंजीकरण किया गया। श्री सुनील सिंह पुत्र श्री भगवान सिंह, निवासी-वार्ड सं0-08 अठूरवाला कोटी के द्वारा कॉमन सर्विस सेन्टर से विवाह के पंजीकरण हेतु दिनांक 28 जनवरी 2025 को आवेदन किया गया था। आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को श्री उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र की जांच के उपरांत आवेदन को स्वीकृत करते हुए विवाह का पंजीकरण प्रमाण दम्पत्ति को जारी किया गया। उक्त अवसर पर श्री सतीश चमोली, लेखाकार, श्री रविन्द्र सिंह पंवार, कर एवं राजस्व अधीक्षक उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.