Halloween party ideas 2015

 

देहरादून 30 जनवरी:

 गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या नेशनल गेम्स के मैच देखने के लिए रजत जयंती खेल परिसर पहुंची। यहां उन्होंने बास्केटबॉल और स्क्वैश के मैच देखे।



 गुरुवार दोपहर सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे बास्केटबॉल मैच देखने पहुंची।उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहा महिला वर्ग का मैच देखा। इसके बाद पुरुष वर्ग का तमिलनाडु और पंजाब के बीच हुआ मैच भी खेल मंत्री ने देखा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उनके ठहरने, रहने, आने जाने की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद खेल मंत्री ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश के मैच भी देखें। खेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था बनाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था के चलते आने वाले दर्शकों को दिक्कत ना हो। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के लोगों से समय निकाल कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल आयोजन स्थल पहुंचने की अपील की।

 जनपद टिहरी- कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन



आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि चौकी कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


उक्त कार (UK 07 AR 3411 वैगनआर) में  पिता- पुत्र सवार  थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे और आनंद चौक के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। कार सवार दोनो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।


SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर दोनों के शवो को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


 *मृतक के नाम-* 

1-  मूसा सिंह पुत्र श्री नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।

2- मनवीर सिंह पुत्र श्री मूसा सिंह,उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।

प्रयागराज- महाकुंभ मेले में डटे SDRF उत्तराखंड पुलिस के जवान, सेवा भाव से कर रहे ड्यूटी का निर्वहन

Sirf worked in paryagraj kumbh


प्रयागराज महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ के जवान महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही एसडीआरएफ जवान कठिन परिस्थितियों में राहत कार्यों, आपातकालीन सेवाओं और जरूरत पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए पूरी निष्ठा से डटे हुए हैं। SDRF, उत्तराखंड की सेवाएं महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने में अहम योगदान दे रही हैं।

 प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ अभियान चलाया जाए। 


इसमें जन जागरूकता के साथ ही जनसहभागिता की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड  अभियान को और अधिक  व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ पर्यटन और जैव विविधता के दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संस्थानों और व्यापारिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। किसी अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ धाम की तरह राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों और पर्यटक स्थलों पर प्लास्टिक बोतल पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए। इससे प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी। 


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने और लोगों को स्वस्थ वातावरण देने के स्वच्छता की दिशा में और प्रभावी प्रयास किये जाए। कूड़े का डोर टू डोर कलैक्शन शत प्रतिशत किया जाए। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए लोगों को और जागरूक किया जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और सुदृ़ढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में और तेजी से कार्य हों, इसके लिए निकाय चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ के बाद जल्द उनके साथ एक बैठक की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों में लीगेसी वेस्ट का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य से गंगा नदी में स्वच्छ जल जाए। इसके लिए गंगा की सहायक नदियों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण में निकायों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता के मानकों की घोषणा की व्यवस्था की जाए। राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। 


मुख्यमंत्री ने राज्य में फिट इंडिया मूवमेंट को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिदिन योग और व्यायाम की गतिविधियां करवाई जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम की राज्य सरकार की योजना पर और प्रभावी तरीके से कार्य किये जाएं। फिट इंडिया के तहत व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ उत्तराखण्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित जागरूकता कैम्प लगाये जाएं। लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रदेश में संतुलित आहार के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। स्वस्थ आहार और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए। जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में सघन अभियान चलाया जाए और मिलावटखोरों पर सख्त कारवाई की जाए। 


इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री नितेश झा, श्री रविनाथ रमन, श्री चन्द्रेश यादव, श्री विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव श्री विजय जोगदंडे, निदेशक शहरी विकास श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल, अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्रा उपस्थित थे।


हल्द्वानी:

First day national gamae 29 jan2025


कर्नाटक के तैराकों ने 38वें राष्ट्रीय खेल के एक्वेटिक के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और पांच स्वर्ण पदक जीतकर और एक नया मीट रिकॉर्ड बनाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। यह रोमांचक मुकाबले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में हुए।  


पुरुष 200 मीटर फ़्रीस्टाइल

कर्नाटक के श्रीहरी नटराज ने 1:50.57 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके साथी अनीश एस गौड़ा (1:52.42) ने रजत पदक हासिल किया, जबकि केरल के सजन प्रकाश (1:53.73) कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।  


महिला 200 मीटर फ़्रीस्टाइल

कर्नाटक की उभरती प्रतिभा धिनिधि देसिंघु ने 2:03.24 समय के साथ राष्ट्रीय खेल का नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिल्ली की भव्या सचदेवा (2:08.68) ने रजत पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की आदिति सतीश हेगड़े (2:09.74) ने कांस्य पदक हासिल किया।  


पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई

तमिलनाडु के रोहित ने 53.89 सेकंड में स्वर्ण पदक जीत लिया। महाराष्ट्र के मिहिर आम्ब्रे (54.24) ने रजत और केरल के सजन प्रकाश (54.52) ने कांस्य पदक जीता।  


महिला 100 मीटर बटरफ्लाई

कर्नाटक की धिनिधि देसिंघु ने 1:03.62 का समय लिया और दिन का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की ही नाइशा शेट्टी (1:04.81) ने रजत पदक जीता, जबकि ओडिशा की सृष्टि उपाध्याय (1:05.20) कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।  


पुरुष 4x100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले 

कर्नाटक की पुरुष टीम – आकाश मणि, चिन्तन एस शेट्टी, अनीश एस गौड़ा और श्रीहरी नटराज – ने 3:26.26 के नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु (3:29.92) ने रजत और गुजरात (3:32.23) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।  


महिला 4x100 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले

कर्नाटक की महिला टीम – नीना वेंकटेश, शालिनी आर दीक्षित, लतीशा मंदाना और धिनिधि देसिंघु – ने 4:01.58 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र (4:02.17) ने रजत और तमिलनाडु (4:08.81) ने कांस्य पदक हासिल किया।  


कर्नाटक की तैराकी टीम ने पहले दिन पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए शानदार शुरुआत की। आगामी दिनों में स्विमिंग प्रतियोगिताओं में और रोमांचक मुकाबलों की https://drive.google.com/drive/folders/19X5t29qJTEPsHaIDoduKRqpv3NNjt-EO?role=writer


 उत्तराखंड के बैडमिंटन सितारों ने पहले दिन दिखाया दम, दर्ज की अहम जीतें

38वें नेशनल गेम्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुषों और महिलाओं की टीम स्पर्धाओं में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टी-पर्पस हॉल में देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों में जोरदार खेल दिखाया।


पुरुषों के ग्रुप बी में अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन राजस्थान ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम ने युगल मुकाबलों में दबदबा बनाते हुए महत्वपूर्ण एकल मैच भी जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। अरुणाचल प्रदेश ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में जरूरी अंक हासिल करने से चूक गई।


महिलाओं के ग्रुप बी में मेजबान उत्तराखंड ने गुजरात के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया और 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंतिम युगल मुकाबले में उत्तराखंड ने जीत दर्ज की, जहां घरेलू दर्शकों का समर्थन और खिलाड़ियों की जुझारू भावना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


दोपहर के सत्र में पुरुषों के ग्रुप ए में कर्नाटक को सर्विसेज टीम ने चौंकाते हुए 3-2 से मात दी। कर्नाटक के नितिन और अन्य खिलाड़ी शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में नाकाम रहे, जबकि सर्विसेज की टीम ने अपने रणनीतिक खेल से युगल मुकाबलों में बाजी मार ली। कर्नाटक ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन सर्विसेज की गहराई वाली टीम ने अंततः जीत हासिल की।


महिलाओं के ग्रुप ए में हरियाणा ने असम को 4-1 से करारी शिकस्त दी। अनमोल खरब और उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें अनमोल की एकल और युगल मैचों में जीत उनकी सफलता की मुख्य वजह बनी।


दोपहर के सत्र में पुरुषों के ग्रुप बी में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन छत्तीसगढ़ की टीम ने संयमित खेल और युगल मुकाबलों में मजबूत प्रदर्शन से जीत अपने नाम की।


महिलाओं के ग्रुप बी में मेजबान उत्तराखंड ने कर्नाटक के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज कर दिन की अपनी दूसरी सफलता हासिल की। कर्नाटक ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन उत्तराखंड की टीम ने एकल और युगल दोनों में जीत हासिल कर निर्णायक बढ़त बनाई।

पहले दिन के मुकाबले समाप्त होने के बाद, 38वीं नेशनल गेम्स बैडमिंटन चैंपियनशिप ने जबरदस्त रोमांच और अप्रत्याशित नतीजों की झलक दिखा दी है। कुछ प्रमुख टीमों ने टूर्नामेंट के लिए मजबूत शुरुआत की है, लेकिन अभी कई मुकाबले बाकी हैं और प्रतियोगिता और रोमांचक होने वाली है। मेजबान उत्तराखंड ने करीबी मुकाबलों के बावजूद शानदार लय दिखाई है और आने वाले दिनों में उन पर सभी की नजरें रहेंगी।


Images : https://drive.google.com/drive/folders/1SeNNWpHYK9nryQMjmepFlv-w73_RICud?role=writer

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 30/01/2025, गुरुवार*

प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष, 

माघ

Rashifal today 30 jan 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 * गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


किं तया क्रियते धेन्वा या न दोग्ध्री न गर्भिणी ।

कोऽर्थः पुत्रेण जातेन यो न विद्वान्न भक्तिमान् ।।

।। चा o नी o।।


वह गाय किस काम की जो ना तो दूध देती है ना तो बच्चे को जन्म देती है. उसी प्रकार उस बच्चे का जन्म किस काम का जो ना ही विद्वान हुआ ना ही भगवान् का भक्त हुआ.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


समं सर्वेषु भूतेषु तिष्ठन्तं परमेश्वरम्‌ ।,

विनश्यत्स्वविनश्यन्तं यः पश्यति स पश्यति ॥,


 जो पुरुष नष्ट होते हुए सब चराचर भूतों में परमेश्वर को नाशरहित और समभाव से स्थित देखता है वही यथार्थ देखता है॥,27॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।


🐂वृष

घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।


👫मिथुन

किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अनावश्यक जोखिम न लें।


🦀कर्क

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।


🐅सिंह

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।


🙍‍♀️कन्या

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


⚖️तुला

सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।


🦂वृश्चिक

बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें, समय सुधरेगा।


🏹धनु

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।


🐊मकर

घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।


🍯कुंभ

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।


🐟मीन

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी। आलस्य हावी रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*



 महाकुंभ प्रयागराज की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखंड वासियों की सहायता के लिए निम्नवत हेल्पलाईन नम्बर जारी किये गये हैं। 

Helpline for uttarakhand people in prayagraj released


उत्तराखण्ड के प्रभावित श्रद्धालु प्रत्येक प्रकार से सहायता के लिए *मोबाईल नंबर* 8218867005, 9058441404, *दूरभाष नंबर* 0135 2664315 और *टोल फ्री नंबर* 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। 


सचिव आपदा प्रबंध श्री विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भगदड़ के कारण महाकुम्भ क्षेत्र, प्रयागराज में यदि उत्तराखण्ड राज्य के श्रद्धालु किसी प्रकार से प्रभावित हुए हों, किसी भी प्रकार के मदद और घटना से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इन  हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.