Halloween party ideas 2015

 *श्री भैरवनाथ मन्दिर क्षेत्र में वायरल वीडियो का संज्ञान- रुद्रप्रयाग पुलिस ने दर्ज की संबंधित व्यक्ति, ठेकेदार और कंपनी पर हुई FIR*


*धार्मिक भावनाओें को आहत करने सम्बन्धी सुसंगत धारा में कोतवाली सोनप्रयाग पर किया गया अभियोग पंजीकृत*

FIR on contractor, company and person


गत दिवस दिनांक 17.12.2024 को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि श्री भैरव मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति भैरव मन्दिर परिसर में जूतों सहित घूमते हुए तथा हाथ में पकड़े डंडे से भैरवनाथ मंदिर की मूर्तियों से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहा है। 

उक्त घटनाक्रम पर जनपद पुलिस के स्तर से तत्काल प्रारम्भिक जांच की गयी तथा प्रथम दृष्टतया उक्त वीडियो थोडा पुराना पाया गया। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगी गावर कम्पनी का मजदूर होना जानकारी में आया है। जनपद पुलिस के स्तर से इस मामले में कोतवाली सोनप्रयाग पर *मु.अ.सं. 73/2024 धारा 298 व 331 भारतीय न्याय संहिता (अभियुक्तगणों द्वारा श्री केदारनाथ धाम मन्दिर के निकट स्थित भैरवनाथ मन्दिर में जूते पहनकर प्रवेश कर हाथ में पकड़े डण्डे से मूर्तियों से छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनायें आहत करने, गृहभेदन)* के सम्बन्ध में सज्जन कुमार व संबंधित ठेकेदार एव संबंधित कंपनी के कर्मचारी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। *जनपद पुलिस के स्तर से जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी

 की जाएगी, जिस हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है।*


*

 देहरादून :

34 new PRD officer appointed


प्रदेश को 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मिल गए हैं। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने नए अधिकारियों से कहा कि उनके सामने सबसे पहला लक्ष्य राष्ट्रीय खेल का है और उन्हें आज से ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए जी जान से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जो खेल ढांचा खड़ा किया है उसकी देखभाल और सुरक्षा भी नए अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के बाद भी लगातार ब्लॉक स्तर पर नए खिलाड़ियों की ग्रूमिंग और उनकी तमाम प्रशिक्षण आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी भी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों को उठानी है, इसके लिए उन्हें अभी से तैयारी करनी होगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि   उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से कुल 34 नए अधिकारियों का चयन किया गया है इनमें से उपस्थित  19 युवाओं   को मंगलवार को  नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए, जो चयनित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाए उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।  खेल मंत्री ने कहा कि  विभाग में अब मैन पावर की कमी नहीं रहेगी जिससे विभाग के प्रदर्शन में और सुधार होगा। इस अवसर पर 11 लैब असिस्टेंट (फॉरेंसिक) को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए ।  साथ ही गृह विभाग के तहत 5 फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन का लोकार्पण भी किया गया ।  


आयोजन में विधायक दलीप सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, गृह सचिव शैलेश बगोली, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या आदि मौजूद रहे।


सीडीपीओ गांव-गांव से छांट कर निकाले ड्रापआउट बालिका, बेटी पढाने से एक जिंदगी नही पूरा परिवार होगा उन्नत

DM sawin bansal

डीएम ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, में रूटीन कार्यों की अपेक्षा प्रभावी स्थायी परिणाम वाली योजनाओं बनाने के निर्देश। 

DM sawan bansal


जरूरतमंद बालिकाओं को आर्किटेक्ट, कम्प्यूटर, मेडिकल साइंस, आदि व्यवसायिक कोर्स के लिए हम करेंगे फंडिंगः डीएम 


प्रचार-प्रसार वितरण रूटीन है, बेटियों के आगे की पढाई एवं व्यवसायिक कोर्स में दाखिल करवाना है


ड्रापआउट बालिकाओं का घर-घर जाकर हो प्रभावी सर्वें, कोई भी बालिका न रहे पढाई से वंचित। 



देहरादून ;


जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ जिला स्तरीय टास्कफोर्स महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की बैठक आयोजित की गई। टास्क फोर्स के प्रस्तावों की दी स्वीकृति।

जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी योजनाओं पर कार्य करें जो भविष्य में रोल मॉडल साबित हों। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा बहुत आवश्यक है इसके लिए घर-धर जाकर प्रभावी सर्वे किया जाए तथा 10-18 वर्ष की  ड्रापआउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ा जाए।किस कारण बालिका ड्रापआउट हैं की पूर्ण पड़ताल करते हुए समाधान की दिशा में कार्य करें अधिकारी। उन्होंने ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिकाओं के असुरक्षित स्थानों के चिन्हिकरण के पश्चात् उक्त स्थानों को सुरक्षित बनाने हेतु प्राप्त सुझावों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होेनें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए नई योजनाएं तथा नए प्रयास किये जाने आवश्यक है इसके लिए उन्होनें टास्कफोर्स से सुझाव भी मांगे।  

बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत 11वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बालिकाओं को जनपद के शैक्षणिक संस्थानों सांइस सिटी, झाझरा, एफ०आर०आई० देहरादून जू का भ्रमण एवं मोटीवेशनल मूवी दिखाने,  किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से उनकी निरन्तर वृद्धि निगरानी एवं समय-समय पर पोषण सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने हेतु अवनी अभियान संचालित करने की स्वीकृति दी।  

सपनों की ओर बढ़ते कदम- पी०एम०जनमन योजना के अन्तर्गत डोईवाला, विकासनगर एवं सहसपुर ब्लॉक में चिन्हित बोक्साजनजाति क्षेत्र की ड्राप आउट बालिकाओं का आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करने तथा सर्वे में चिन्हित 10-18 वर्ष की ड्राप आउट बालिकाओं का विद्यालय में पुनः प्रवेश करवाने तथा आर्थिक कारण से उनकी शिक्षा बाधित न हो, इसके लिये उनकी एक वर्ष की एकमुश्त स्कूल फीस सम्बन्धित विद्यालय में जमा करवाई जायेगी। बालिकाओं की काउन्सलिंग करते हुये, उन्हें स्कूल ड्रेस, बैग, स्टेशनरी, किताबें तथा स्वच्छता किट प्रदान की जायेगी। साथ ही इच्छुक बालिकाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। 

  बहुउ‌द्देशीय शिविरों में कन्या भू्रण हत्या रोकथाम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण अधिनियम की जानकारी युक्त नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करने। वॉल पेन्टिंग के कार्य में दक्ष बालिकाएं जिनके माध्यम से उनके ग्राम/वार्ड के सार्वजनिक स्थलों / चौराहों पर इच्छुक बालिकाओं से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर वॉल पेन्टिंग करवाने है तथा भविष्य में ऐसी बालिकाओं को जनपद में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मानित भी किय जाएगा। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले विद्यालयों को जनपद में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस हेतु सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी / नगर शिक्षा अधिकारी से प्राप्त की जायेगी।

 हम है शक्ति शहर  में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत एक जागरूकता रैली निकाली जानी प्रस्तावित है, जिसमें राजकीय इन्टर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज की लगभग 500 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रचार-प्रसार सामग्री बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने, कन्या भू्रण हत्या,बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण एवं विभाग द्वारा संचालित महिलाआंे/बालिकाओं के कल्याणार्थ संचालित विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश युक्त शी-डायरी, टेबल कैलेण्डर, शी कैप एवं शी बैज आदि तैयार की जाएगंी।कामकाजी माताओं को अपने बच्चे की उचित देखभाल और सुरक्षा देने में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुये, पालना के माध्यम से डे-केयर क्रैच सुविधाएं प्रदान की जांएगी। पालना का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं संज्ञानात्मक विकास के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि कामकाजी महिलाएं अपने रोजगार में और अधिक प्रभावी हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथपाल सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग जितेन्द्र कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। 

-


ऋषिकेश:

Cabinet minister Premchand will be honored by


क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार डॉ अग्रवाल को राजनीति में लंबे अनुभव, अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने तथा सामाजिक कार्यों में योगदान एवं आध्यात्मिक कार्यक्षेत्र से जुड़े रहने के कारण दिया जाएगा।


बता दे कि भारत गौरव अवॉर्ड फाऊंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 14 राज्यों के दो लोकसभा सदस्यों, दो राज्यसभा सदस्यों, पद्मश्री, पद्म विभूषण, आध्यात्मिक तथा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा।


उत्तराखंड राज्य से यह पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद महाराज को दिया जाएगा।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 18/12/2024, बुधवार*

तृतीया, कृष्ण पक्ष, 

पौष

Rashifal today 18dec 2024


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *चतुर्थी व्रत चन्द्रोदय रात्रि 20:30


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


परोक्षे कार्य्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।।

वर्ज्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुम्भम्पयोमुखम् ।।

।। चा o नी o।।


ऐसे लोगों से बचे जो आपके मुह पर तो मीठी बातें करते हैं, लेकिन आपके पीठ पीछे आपको बर्बाद करने की योजना बनाते है, ऐसा करने वाले तो उस विष के घड़े के समान है जिसकी उपरी सतह दूध से भरी है।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     भक्तियोग अo-12


ये त्वक्षरमनिर्देश्यमव्यक्तं पर्युपासते।,

सर्वत्रगमचिन्त्यं च कूटस्थमचलं ध्रुवम्‌ ॥,

सन्नियम्येन्द्रियग्रामं सर्वत्र समबुद्धयः ।,

ते प्राप्नुवन्ति मामेव सर्वभूतहिते रताः ॥,


परन्तु जो पुरुष इन्द्रियों के समुदाय को भली प्रकार वश में करके मन-बुद्धि से परे, सर्वव्यापी, अकथनीय स्वरूप और सदा एकरस रहने वाले, नित्य, अचल, निराकार, अविनाशी, सच्चिदानन्दघन ब्रह्म को निरन्तर एकीभाव से ध्यान करते हुए भजते हैं, वे सम्पूर्ण भूतों के हित में रत और सबमें समान भाववाले योगी मुझको ही प्राप्त होते हैं॥,3-4॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। 


🐂वृष

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। 


👫🏻मिथुन

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। नए अनुबंध होंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। 


🦀कर्क 

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। 


🐅सिंह 

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। 


🙎🏻‍♀️कन्या

व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। राजकीय काम बनेंगे। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। 


⚖तुला

राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। 


🦂वृश्चिक

वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। 


🏹धनु 

मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। 


🐊 मकर 

व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।


🍯कुंभ 

आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। संतान से कष्ट रहेगा।


🐟मीन 

प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 उत्तराखंड सरकार द्वारा सात आईएएस/ पीसीएस के प्रभार में फेर बदल किया गया है। नमामि बंसल को बनाया गया नगर आयुक्त देहरादून।





महिला रामलीला के समस्त महिला कलाकारों का राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने नागरिक अभिनंदन करके सम्मानित किया।

p


 यह रामलीला उत्तराखंड मे अपनी तरह का पहल अभिनव प्रयोग है, इसमें सभी पात्रों की भूमिका महिलाओं ने ही निभाई है।

देहरादून के नकरौंदा में दुर्गा महिला रामलीला समिति द्वारा आयोजित इस महिला रामलीला ने काफी लोकप्रियता हासिल की।

देहरादून के प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में समारोह आयोजित करके महिला पात्रों का नागरिक अभिनंदन किया और शाल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण करके सम्मानित किया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने सभी महिला कलाकारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि रामलीला के सभी पात्रों से समाज के सभी लोगों और सभी रिश्तों को कुछ न कुछ प्रेरणा मिलती है।

 रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने महिला रामलीला के आयोजन मे सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।


इनको किया गया सम्मानित 

इस अवसर पर दुुर्गा महिला समिति के  समस्त पदाधिकारी गण संरक्षक सुलोचना ईष्टवाल, अध्यक्ष संगीता नेगी, राकेश राणा, धीर सिहं बिष्ट, सत्य प्रकाश गौड, माधो सिहं नेगी ,लता रावत ,संतोषी रावत, निर्मला खुगसाल ,बसंती गोस्वामी, शकुंतला झिकंवाण, तुलसी पुरोहित ,बिनिता नेगी,  मीना बासखंडी ,माया राणा , शशी सती ,सीता रावत ,नीता रावत, जगदंबा बिष्ट, कलावती नेगी ,भगवती प्रसाद गोस्वामी,देवेन्द्र सती,  सोभित भद्री  ,प्रिया रावत ,रोशन उनियाल, दिगपाल सिंह बंगारी ,हीराबल्लभ जोशी ,अजय बहुगुणा ,दयाराम मनोड़ी, रेखा थपलियाल , अशोक नेगी, गौरी नेगी, देवेश्वरी गौड, सुमित्रा जोशी, सलौनी आदि को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सुरेंद्र सिंह चौहान,  राजेंद्र सिंह गुसाई,  अनिल जोशी आदि तमाम पार्टी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल थे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.