Halloween party ideas 2015

 

देहरादून;
Sports minister Rekha Arya



 भारतीय ओलंपिक संघ ने आज एक लेटर जारी कर, औपचारिक रूप से ये घोषणा कर दी कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 के मध्य किया जाएगा। संघ के इस फैसले पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी ज़ाहिर की है और कहा है कि यह उनकी तैयारियों पर मुहर लगने जैसा है। शेड्यूल घोषित होने के बाद रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी कर रहा था और  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  द्वारा भी इन्हीं तिथियों की संस्तुति की गई थी।

रेखा आर्या बोलीं कि प्रदेश भर के खिलाड़ियों की तैयारी जोर-शोर से जारी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी इस बार राज्य को पदक तालिका की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाएंगे।
खेलों की तैयारियों पर बात करते हुए मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि हम अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं और ये आयोजन अनेक मायनों में ऐतिहासिक सिद्ध होने वाला है।


 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 03/12/2024, मंगलवार*

द्वितीया, शुक्ल पक्ष,

 मार्गशीर्ष

Rashifal today 03 dec 2024


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *डा० राजेंद्र प्रसाद जयंती 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


आपदर्थे धनं रक्षेद्दारान् रक्षेध्दनैरपि ।

आत्मानं सततं रक्षेद्दारैरपि धनैरपि ।।

।। चा o नी o।।


 व्यक्ति को आने वाली मुसीबतो से निबटने के लिए धन संचय करना चाहिए। उसे धन-सम्पदा त्यागकर भी पत्नी की सुरक्षा करनी चाहिए। लेकिन यदि आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनो को तुक्ष्य समझना चाहिए।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     विश्वरूपदर्शनयोग अo-11


पितासि लोकस्य चराचरस्य 

त्वमस्य पूज्यश्च गुरुर्गरीयान्‌।,

न त्वत्समोऽस्त्यभ्यधिकः कुतोऽन्यो

लोकत्रयेऽप्यप्रतिमप्रभाव ॥,


आप इस चराचर जगत के पिता और सबसे बड़े गुरु एवं अति पूजनीय हैं।, हे अनुपम प्रभाववाले! तीनों लोकों में आपके समान भी दूसरा कोई नहीं हैं, फिर अधिक तो कैसे हो सकता है॥,43॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े।


🐂वृष

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी।


👫मिथुन

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है।


🦀कर्क

अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।


🐅सिंह

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा।


⚖️तुला

स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। शरीर साथ नहीं देगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। उत्साह बढ़ेगा।


🦂वृश्चिक

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी।


🏹धनु

परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धनार्जन होगा।


🐊मकर

आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय-व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें।


🍯कुंभ

धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।


🐟मीन

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत से परिचित होंगे लोग

First feature film jaunsaar


 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म "मैरै गांव की बाट" का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है। 

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में हर संभव मदद दी जा रही है। इसी क्रम में सरकार नई फिल्म नीति लेकर आई है। सरकार का मत है कि हर क्षेत्र में उत्तराखंड के स्थानीय लोग आगे बढ़ सकें। उन्होंने अभिनेता अभिनव चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी गढ़वाली फिल्म असगार भी सुपरहिट रही थी। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हनोल मंदिर का मास्टर प्लान बना रही है, इसके बाद से यह क्षेत्र तीर्थयात्रियों और पयर्टकों के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हनोल मंदिर की प्रतिकृति प्रदान की थी। 


इस मौके पर कैबिनेट गणेश जोशी, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, सचिव एचसी सेमवाल, कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव अतर सिंह, मुख्य अभिनेता अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका, निर्माता आयुष गोयल, प्रस्तुत कर्ता केएस चौहान, रतन सिंह रावत, जयपाल सिंह, अनिल दत्त, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, प्रीतम तोमर, अनिल सिंह तोमर, रविंद्र चौहान, मतवार सिंह रावत, सुमित्रा चौहान, रीना चौहान, आकृति जोशी मधुबाला सिंह, काजल शाह, लता राय, गुड्डी चौहान, ममता तोमर, साक्षी रावत आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। फिल्म की परिकल्पना केएस  चौहान ने की है, फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी हैं।

 देहरादून:




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Dehradun delhi express way inspection

Delhi dehradun expressway work to be completed


 इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढ़ाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगा। इससे जहां लोगों का आवागमन सरल होगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुगमता होगी। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की आर्थिकी को बढ़ाने, पयर्टन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी यह प्रोजेक्ट सहायक सिद्ध होगा। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा।

 हरिद्वार:

Minning in Ganga , haridwar under chandi ghaat is illegal

हरिद्वार:


कल मातृ सदन द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित कर हरिद्वार में गंगा नदी के निकट अवैध खनन की विभीषिका को लेकर प्रशासन की भूमिका पर गंभीर प्रश्न उठाए गए। 


परम पूज्य श्री गुरुदेव स्वामी श्री शिवानंद जी महाराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रशासन पर माफियाओं से मिलीभगत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरिद्वार का उत्तराखंड के साथ आना अभिशाप हो गया और यहाँ के माफियापरस्त मुख्यमंत्री गंगा और पर्यावरण के सबसे बड़े द्रोही बनकर सामने आए हैं।उनका कहना है कि


1. कल रात, सैसा स्टोन क्रशर के पीछे ग्राम बिशनपुर कुंडी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की योजना बनाई गई थी। हालांकि, मातृ सदन द्वारा दी गई पूर्व सूचना जो वीआईपी ग्रुप समेत अन्य ग्रुप पर साझा की गई और प्रेस के माध्यम से इसे उजागर करने के बाद, प्रशासन ने एक दिखावटी "छापेमारी स्टंट" का आयोजन किया जिसमें उप-जिलाधिकारी श्री अजय वीर सिंह और खनन अधिकारी श्री काजीम रजा चारों तरफ विडिओग्राफी करते हुए मौके पर जाते दिखाई देते हैं और ये दिखाने की चेष्टा करते हैं कि कहीं खनन नहीं हुआ, जबकि माफियाओं को पहले ही इसकी सूचना प्रशासन की तरफ से लग गई थी और उस स्थान से 1 किलोमीटर के अंदर ही नटराज स्टोन क्रशर के पश्चिम में रातभर भारी मशीनों से 5-6 घंटे तक अवैध खनन हुआ। यह प्रशासन और माफियाओं के बीच गहरी सांठगांठ को स्पष्ट दर्शाता है। इससे ये भी स्पष्ट है कि जिलाधिकारी श्री कर्मेंद्र सिंह माफियाओं द्वारा लाए गए अधिकारी हैं और उन्हीं के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं।

 एसडीएम मनीष कुमार सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए है उनका कहना है कि  नायब तहसीलदार से पदोन्नत होकर हरिद्वार में लगातार नियुक्त हो रहे मनीष कुमार माफियाओं के साथ हर प्रकार के लेन-देन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

खनन अधिकारी श्री काजिम रजा और एसडीएम श्री अजय वीर सिंह ने छापेमारी की मात्र दिखावटी कार्रवाई की और माफियाओं को पहले ही सूचना देकर खनन स्थल बदलने का मौका दे दिया।


उन्होंने आरोप लगाया कि नटराज क्रशर के मैनेजर नरेश कश्यप, विकास पाल, अंकित पाल, और बिशनपुर के प्रधान सन्नी, जो शाकुंभरी क्रशर के मालिक हैं, इस अवैध खनन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं।

  प्रशासन माफियाओं को संरक्षण दे रहा है, जबकि गंगा का संरक्षण करना चाहिए।

 मातृ सदन द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो और साक्ष्य को एनएमसीजी व अन्य संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। 

पूज्य गुरुदेव ने यह भी कहा कि हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन द्वारा हाई कोर्ट में दिए गए शपथ पत्र पूर्णतः झूठे हैं। 

आनेवाली तारीख पर जिलाधिकारी इसका भी जवाब देने के लिए तैयार रहें। 

साथ ही  जिलाधिकारी  हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह, एसडीएम मनीष कुमार सिंह, श्री अजय वीर सिंह और खनन अधिकारी काजिम रजा को तुरंत निलंबित करने की और इनकी संपत्ति की जांच की मांग भी की है।  हरिद्वार में समस्त स्टोन क्रशरों को तत्काल बंद करने

और हाई लेवल कमेटी द्वारा माफियाओं और उनसे जुड़े अधिकारियों की संपत्ति और लेन-देन की जांच की बात भी कही।

गंगा और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर त्वरित और कठोर कदम उठाने का शासन और सरकार से आग्रह किया।


उन्होंने चेतावनी दी है यदि प्रशासन ने  तत्काल कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो मातृ सदन इस मामले को सक्षम न्यायालय और राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी और जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेगी।

 गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए मातृ सदन किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार है।

इससे पहले भी शिवानंद महाराज जी चंडी घाट के नीचे होने वाले खनन की आज्ञा पर आक्रोशित हुए थे। उनका कहना है कि गंगा की अविरल धारा को छेड़ने का मतलब विपत्ति को बुलावा देना है। सीएम धामी और पीएम मोदी से उन्होंने आग्रह किया कि गंगा को खनन माफियाओं के हाथो में न जाने दे। साथ ही साधु संतों को भी इसके लिये आगे आने को कहा।



 आज का राशिफल

*दिनांक:- 02/12/2024, सोमवार*

प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष, 

मार्गशीर्ष

Rashifal today 02 december 2024


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *श्री सुन्दर भट्टाचार्य पाटोत्सव 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


दुष्टाभार्या शठं मित्रं भृत्यश्चोत्तरदायकः ।

ससर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव नः संशयः ।।

।। चा o नी o।।


दुष्ट पत्नी, झूठा मित्र, बदमाश नौकर और सर्प के साथ निवास साक्षात् मृत्यु के समान है।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     विश्वरूपदर्शनयोग अo-11


सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तं

 हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।,

अजानता महिमानं तवेदं

मया प्रमादात्प्रणयेन वापि ॥,

यच्चावहासार्थमसत्कृतोऽसि 

विहारशय्यासनभोजनेषु ।,

एकोऽथवाप्यच्युत तत्समक्षंतत्क्षा

मये त्वामहमप्रमेयम्‌ ॥,


आपके इस प्रभाव को न जानते हुए, आप मेरे सखा हैं ऐसा मानकर प्रेम से अथवा प्रमाद से भी मैंने 'हे कृष्ण!', 'हे यादव !' 'हे सखे!' इस प्रकार जो कुछ बिना सोचे-समझे हठात्‌ कहा है और हे अच्युत! आप जो मेरे द्वारा विनोद के लिए विहार, शय्या, आसन और भोजनादि में अकेले अथवा उन सखाओं के सामने भी अपमानित किए गए हैं- वह सब अपराध अप्रमेयस्वरूप अर्थात अचिन्त्य प्रभाव वाले आपसे मैं क्षमा करवाता हूँ॥,41-42॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।


🐂वृष

संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।


👫मिथुन

जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी।


🦀कर्क

भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी।


🐅सिंह

प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।


🙎‍♀️कन्या

मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।


⚖️तुला

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।


🦂वृश्चिक

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।


🏹धनु

उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🐊मकर

धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।


🍯कुंभ

समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी।


🐟मीन

रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड   द्वारा 2024"कैपेसिटर बैंक (Capacitor Bank) की स्थापना से वोल्टेज एवं पावर फैक्टर की गुणवत्ता में होगा, सुधार 


Work of capacity bank


 उत्तराखण्ड प्रदेश की विषम भौगोलिक संरचना तथा मौसम की विपरित परिस्थतियों में विद्युत वितरण तंत्र को मजबूती देने के लिये यूपीसीएल द्वारा समय-समय पर आधुनिक तकनीक पर आधारित उपकरणों का इस्तेमाल किया जता है । मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशों तथा ऊर्जा क्षेत्र को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु यूपीसीएल हर सम्भव प्रयास कर रहा है। चूँकि प्रदेश भर में कुछ स्थानों पर खराब पॉवर फैक्टर (P.F.) तथा मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों में लम्बे स्पानों के चलते कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है जिससे विद्युत आपूर्ति की स्थिति खराब होने की आशंका रहती है। इस हेतु वर्तमान में यूपीसीएल द्वारा प्रदेश भर में कुल 61 नग 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों के कुल 101 नग परिवर्तकों के लिये कैपेसिटर बैंक (Capacitor Bank) की स्थापना का कार्य किया जा रहा है । प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि पावर सिस्टम नेटवर्क में कैपेसिटर बैंक की स्थापना एक Game Changer Project शामिल होगा। यूपीसीएल द्वारा प्रदेश भर में कैपेसिटर बैंक की स्थापना का कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है तथा योजना के सफल क्रियान्वयन होने से उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में और सुधार आयेगा साथ ही वोल्टेज की गुणवत्ता में सुधार होने से प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल परियोजना की दक्षता में भी वृद्धि होगी।कैपेसिटर बैंक (Capacitor Bank) की स्थापना से निम्न फायदे होंगे :-

• सम्मानित उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगा ।

• पॉवर फैक्टर (P.F.) बेहतर होगा ।•Technical Losses कम करने में मदद मिलेगी ।

• वितरण तंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा आउटेज में कमी आयेगी।

•Line Losses में कमी आयेगी।

• लाईनों में फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगा ।

• परिवर्तकों के दबाव को कम किया जा सकेगा ।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.