देहरादून:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश कंाग्रेस प्रभारी, लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा दिनांक 17 नवम्बर 2026 से छः दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान एवं कार्यकर्ता बैठकों में प्रतिभाग करेंगी। प्रदेश प्रभारी के कुमाऊं मंडल दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी मनोज यादव सहित पार्टी के विधायकगण एवं वरिष्ठ नेतागण प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चमोली के थराली से दौरे में शामिल रहेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस महामंत्री एवं कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह ने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा दिनांक 17 नवम्बर 2026 को अपराह्र 15ः30 बजे टनकपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी तथा दिनांक 18 नवम्बर को 10ः30 बजे लोहाघाट में जनसभा को संबोधित करने के उपरान्त 14ः00 बजे पिथौरागढ़ में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान एवं कार्यकर्ता बैठकों में प्रतिभाग करेंगी। दिनांक 19 नवम्बर को अपराह्र 12ः00 बजे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के बेरीनाग में कार्यकर्ता बैठक करेंगी तथा दिनांक 20 नवम्बर को अपराह्र 12ः बजे बागेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। दिंनांक 21 नवम्बर को प्रातः 11ः00 बजे थराली में कार्यकर्ता बैठक करने के उपरान्त दिनांक 22 नवम्बर को प्रातः 11ः00 बजे देहरादून में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी।
राजेन्द्र शाह ने यह भी बताया कि प्रदेश सहप्रभारी श्री सुरेन्द्र शर्मा दिनांक 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग होते हुए दिनांक 21 नवम्बर को थराली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश प्रभारी जी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें