Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश : 



 उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से आगामी 19 नवंबर को छिद्दरवाला में ईगास पर्व धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। छिददरवाला के मेहड़ देवता मंदिर के समीप आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी अपनी लोकगायकी और जागरों से सांस्कृतिक समां बांधेंगे। वहीं, पारंपरिक भैलो खेल के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को चखने को मिलेगा।मंगलवार को छिददरवाला स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में ओम स्टार परिवार के संस्थापक शोबन सिह कैन्तुरा और अध्यक्ष गौरव जेठूड़ी  ने बताया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिये छिद्दरवाला में ओम स्टार परिवार की ओर से छठवें ईगास पर्व का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़ना है। आधुनिकता के दौर में पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान और सदियों पुरानी परंपराओं को संरक्षित रखना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी लोक विरासत को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर ईगास पर्व की खुशियों में शामिल होने तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की।

इस दौरान ओम स्टार क्लब संरक्षक महावीर कैंतुरा, भीम नेगी, उत्तम भण्डारी, प्रताप रावत, सुशीला नेगी,कमलेश बिष्ट, अर्जुन नेगी, हरदीप भण्डारी  मौजूद रहे |

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.