Halloween party ideas 2015

 

प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद


उत्तरकाशी:

.

gangotri dhaam kapaat closed

 अन्नकूट उत्सव के पावन अवसर पर आज विश्वप्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पश्चात माँ गंगा की उत्सव डोली भक्तिमय वातावरण और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा गांव) के लिए रवाना हुई। अब आगामी शीतकाल में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु मुखवा गांव में माँ गंगा के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।


इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि चारधामों में से एक विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद अब श्रद्धालुओं के लिए माँ गंगा के दर्शन का केंद्र उनका शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शीतकाल में मुखवा पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन धरा की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ें।


उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन की दृष्टि से मुखवा गांव और आसपास के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। शीतकाल में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा होटल, होमस्टे, परिवहन, स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आवश्यकता है कि शीतकालीन पर्यटन को योजनाबद्ध तरीके से प्रोत्साहित कर उत्तरकाशी जनपद को वर्षभर पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाए।


पूर्व विधायक ने कहा कि माँ गंगा की यह पावन भूमि हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं की अमूल्य धरोहर है। शीतकाल में भी मुखवा में माँ गंगा के दर्शन की परंपरा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है और उत्तरकाशी की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देती है।


इस अवसर पर माँ गंगा से समस्त जनमानस के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की गई। साथ ही जनपद उत्तरकाशी एवं देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की गई।


कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्रनाथ शर्मा, गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक श्री विजयपाल सजवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक श्री किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता पंवार, श्री राजदीप परमार, सहित श्री 5 मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री धर्मानंद सेमवाल जी, सचिव श्री सुरेश सेमवाल जी, गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष जी, श्री खुशहाल नेगी जी, BKTC के सदस्य श्री कृपाराम सेमवाल, श्री हरीश नौटियाल सहित सम्मानित पुरोहित गण व अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.