Halloween party ideas 2015

 *कैंची धाम के पास सड़क हादसा, SDRF ने चार घायलों को पहुंचाया अस्पताल , व एक मृतक का शव निकालकर  किया जिला पुलिस के सुपुर्द ।* 

accident  near kainchi dhaam



आज दिनांक 12/11/26 के मध्य रात्रि आपदा कंट्रोल रूम  नैनीताल से प्राप्त सूचना के अनुसार कि कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UP 25 EJ 4586 में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी बरेली, उत्तर प्रदेश के निवासी थे।


दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया।


रेस्क्यू के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ आपसी समन्वय के साथ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु CHC भवाली पहुंचाया। वहीं दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, जिसका शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 *घायलों का विवरण

1. सनी (उम्र 23 वर्ष)

पुत्र – श्री तेजराम

निवासी – ग्राम मिल कॉपर, बरेली।

2. रवि

पुत्र – श्री दिनेश मौर्य

निवासी – बरेली।

3. संचित

पुत्र – श्री हृदय नारायण तिवारी

निवासी – ग्राम शेखपुर, बरेली।

4. संदीप शर्मा

पुत्र – श्री रामकुमार शर्मा

निवासी – बरेली।

मृतक का विवरण

5. अनुज तिवारी (उम्र 29 वर्ष)

पुत्र – श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी

निवासी – ग्राम शेखपुर, बरेली।

– वाहन चालक।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.