Halloween party ideas 2015

 

गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत; तीन मासूम बच्चे भी शामिल 

gujrat accident uttarakhand army families died


गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। 


हादसा शनिवार रात करीब 9:30 बजे भुज-खावड़ा हाईवे पर हुआ, जहां परिवार की कार की एक ट्रेलर ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सातों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


मृतकों की पहचान जसपाल सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता और तीन महीने की बेटी सिविका, राजेश सिंह रावत और उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता, रिंकी नितिन गुंसाई और उनकी बेटी वमिका के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि सभी लोग कच्छ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'व्हाइट रन' (White Rann) घूमने के लिए पहुंचे थे।

 खुशियों भरी यह यात्रा पलभर में मातम में बदल गई। हादसे के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भुज अस्पताल भेजा गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार का संबंध सेना से बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।


एक ही परिवार के सात लोगों की असमय मौत से उत्तराखंड में शोक की लहर है। तीन मासूम बच्चों समेत सात जिंदगियां एक सड़क हादसे में खत्म हो गईं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरों की गंभीर याद दिलाता है।

Fb se


Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.