उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
कलवाड़ी के पास सवारियों से भरी एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी थीं और रिखणीखाल में दीदी-भुली योजना के फार्म भरने गई थीं।
*घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
बताया जा रहा है कि महिलाएं फार्म भरने के बाद वापस लौट रही थीं, तभी कलवाड़ी के पास यह हादसा हो गया। वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां होने की बात भी सामने आ रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को उपचार के लिए भेजा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें