Halloween party ideas 2015


अठूरवाला सांस्कृतिक मंच की निर्देशक डॉ. ममता कुंवर ने किया सुलोचना का अभिनय करते हुये रामलीला में मेघनाथ वध एवं सुलोचना का हृदयविदारक विलाप बना आकर्षण का केंद्र।



atthorwala ramlila


    रामलीला के मंच पर मेघनाथ वध के पश्चात सुलोचना का करुण विलाप अत्यंत भावुक एवं शानदार दृश्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस मार्मिक प्रसंग में डॉ. ममता कुंवर ने सुलोचना की भूमिका का जीवंत अभिनय करते हुए अपने शानदार संवाद, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और अद्भुत अभिनय कला से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

पति के वियोग में सुलोचना की पीड़ा, समर्पण, प्रेम और विरह की भावनाओं को जिस संवेदनशीलता और प्रभावशाली अंदाज में डॉ. ममता कुंवर ने मंच पर साकार किया, उसने उपस्थित दर्शकों की आंखें नम कर दीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो रामायण का यह प्रसंग साक्षात मंच पर जीवंत हो उठा हो।

उनके अभिनय ने न केवल दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि भारतीय संस्कृति, नारी के समर्पण और पारिवारिक मूल्यों की गहरी संवेदनाओं को भी उजागर किया। 

   डॉ. ममता कुंवर को इस शानदार, सजीव एवं भावपूर्ण अभिनय के लिए सभी लोगो ने हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। दिया

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.