देहरादून:
प्रदेश की राजधानी देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई है.
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में विष्णु लोक कॉलोनी में स्थित एक मकान में रहने वाले बुजुर्ग दंपति और उनकी काम करने वाली सहायिका को दिनदहाड़े मार मार डाला एक प्लंबर ने.
देहरादून रायपुर क्षेत्र में श्री रमेश कपूर अपनी पत्नी रजनी कपूर के साथ विष्णु लोक कॉलोनी में रह रहे थे ।
उनके साथ उनके घरेलू सहायिका शीला भी उसे समय उपस्थित थी। दोनों पुत्र उनके पुणे में नौकरी करते हैं।
उनके जान पहचान के एक प्लंबर को उन्होंने घर में किसी कार्य के लिए बुलाया जिससे कहा सुनी हो जाने पर उसने पेंचकस से उन पर हमला कर दिया
हमले होते हुए यह घटना तब एक पड़ोसी ने देख ली जबकि वह सहायिका पर भी हमला कर रहा था ।
चीख पुकार करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया तथा तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 45 वर्षीय घरेलू सहायिका शीला के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात के बाद एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें