डोईवाला:
गार्डन कॉलोनी शुगर मिल डोईवाला प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस में वृंदावन से पधारे कथा वाचक श्री राम उपाध्याय ने श्री भागवत कथा का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को बृजभूमि और श्रीकृष्ण भगवान के पावन चरित्र का ज्ञान कराया। भक्ति की महिमा का वर्णन किया है। साथ ही धुंधकारी के मोक्ष की कथा श्रवण करा
श्रीमद्भागवत जी के मंगला चरण को समझते हुए बताया कि यह 3 प्रकार के होते है। श्री राम उपाध्याय जी ने भगवान के स्वरूप और माया का वर्णन भी किया है।
श्रीराधा रानी किस प्रकार श्री नारायण जी को प्रिय है और किस प्रकार भोलेनाथ अपनी इच्छा अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने हेतु अपने भक्तों के लिये आयोजन कराते ही नही है अपितु स्वयं वहां बैठकर कथा सुनते है।
मंडली के द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुति और श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य का आनंद लिया गया।कीर्तन मंडली में भजनिक दीपक शर्मा, श्री रामानंद, श्री धर्मेंद्र शर्मा और मोतीलाल जी ने भाग लिया।
.png)


एक टिप्पणी भेजें