Halloween party ideas 2015


*डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ*


*पद्मश्री बसंती बिष्ट के जागर और पांडवाज बैंड की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां*


देहरादून 06 अक्टूबर:

sharad utsav 8nussourie 2026


पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को ‘मसूरी शरदोत्सव 2026’ का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य आगाज़ हुआ। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित यह 5 दिवसीय सांस्कृतिक व खेल मेला 06 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर गांधी चौक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने शरदोत्सव का ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।


उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और देवभूमि की परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले इस उत्सव का आनंद स्थानीय लोगों के साथ-साथ पहुंचे पर्यटकों ने भी लिया। रिमझिम बारिश, घने कोहरे और ठंडी हवाओं के प्राकृतिक मिज़ाज ने उद्घाटन दिवस पर शरदोत्सव की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।


*पद्मश्री बसंती बिष्ट के जागर और ‘पांडवाज़’ के सुरों से गुंजायमान हुआ टाउन हॉल*

उत्सव के पहले दिन नगर पालिका टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज पद्मश्री बसंती बिष्ट के पारंपरिक जागर गायन से हुआ। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ और प्रामाणिक जागर शैली से उपस्थित श्रोताओं को उत्तराखंड की अलौकिक देव-संस्कृति से भावविभोर कर दिया।


इसके बाद पांडवाज बैंड की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पांडवाज की टीम ने पारंपरिक उत्तराखंडी वाद्ययंत्रों और पाश्चात्य वाद्ययंत्रों के बीच शानदार जुगलबंदी प्रस्तुत करते हुए गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।


शरदोत्सव के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ हुआ। पहले दिन एमपीजी कॉलेज में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्नूकर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


शुभारंभ अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, एसडीएम राहुल आनंद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कुशाल राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पर्यटक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.