Halloween party ideas 2015

 





• *पितृ पक्ष के दौरान श्री बदरीनाथ धाम  पहुंचे पौने दो लाख श्रद्धालु* 


*बदरी-केदार धाम में 36.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; चारधाम पहुंचे 56 लाख तीर्थयात्री: हेमंत द्विवेदी* 


श्री बदरीनाथ धाम: 10 अक्टूबर 

सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्म कपाल तीर्थ में देश विदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति की कामना के साथ पिंडदान किया। अलकनंदा नदी के पवित्र तट पर भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान पश्चात तर्पण कर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म कपाल में पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है। ब्रह्मकपाल तथा अलकनंदा तट पर तीर्थ ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहितों आचार्यों ने विधि-विधान से पितृ कार्य संपन्न करवाये इसी के साथ पितृ पक्ष का समापन हो गया।


 अमावस्या समापन के बाद कल  रविवार से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ घटस्थापना की जाएगी। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन के साथ ही नवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना  करेंगे।


 *श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की है।  बदरी-केदार धाम में बढ़ती तीर्थयात्रियों की संख्या, सर्वपितृ अमावस्या पर धार्मिक अनुष्ठानों और नवरात्रि के शुभारंभ से श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में उत्साह है। पितृ पक्ष के दौरान पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन किये।*

* 

 *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। 9 अक्टूबर 2026 तक दोनों धामों में कुल 36,50,112 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इनमें श्री बदरीनाथ धाम में 19,57,224 तथा श्री केदारनाथ धाम में 16,92,888 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब सहित चारधाम यात्रा में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 56 लाख तक पहुंच गई है। यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और दोनों धामों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।*

* 

यात्रा पंजीकरण में भी उत्साह है बदरी-केदार के लिए 45.19 लाख से अधिक पंजीकरण हुए है श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। 9 अक्टूबर 2026 तक श्री बदरीनाथ धाम के लिए 21,75,347 तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए 23,44,197 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार दोनों धामों के लिए कुल 45,19,544 पंजीकरण हो चुके हैं। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब सहित चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की कुल संख्या 71 लाख तक पहुंच गई है। 


 पितृ पक्ष समापन अवसर पर बीकेटीसी सदस्य धीरज पंचभैया "मोनू",बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, धर्माधिकारी  स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी डा.रवीन्द्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया,ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित समाज अध्यक्ष अमित सती, उपाध्यक्ष उमेश सती, संदीप कपरवाण बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित क्रमश हरीश सती,धीरेन्द्र हटवाल, शैलेंद्र हटवाल, प्रदीप नौटियाल, पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, अशोक टोडरिया, वैभव उनियाल, योगंबर नेगी, राहुल नेगी, राकेश झिंक्वाण विकास सनवाल,संजय भंडारी हरीश जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, सत्येंद्र झिंक्वाण हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.