श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज 1.9.2026 मंगलवार को
श्रीमद भागवत कथा का आरंभ श्री आदर्श मंदिर पटेल नगर में हुआ
सुबह 9:00 बजे आज के प्रथम दिन के यजमान श्री सतपाल कश्यप जी के परिवार द्वारा पूजन करवाया गया।
दोपहर 3:00 बजे कलश यात्रा
(आदर्श मंदिर,विजय रतूड़ी मार्ग का भ्रमण कर आदर्श मंदिर तक)निकली जिसमे रुचि शर्मा ,श्यामा बक्शी,ममता सैनी,संगीता नवानी ,मीता सभरवाल,पदम रतूड़ी,सुदेश वर्मा,रानी,संतोष,उषा,
उमा, आदि महिलाये कलश लेकर यात्रा में सम्मलित रही।
दोपहर 4 बजे से सांय 7 बजे तक कथा अमृत कथा व्यास पंडित श्री कृष्ण कन्हैया जी द्वारा भागवत कथा के महत्व के विषय मे बताया गया।आज कथा में सुखदेव जी का आगमन हुआ भागवत कथा के रचयिता और सुखदेव जी के पिता महा ऋषी वेदव्यास जी ने उन्हें विस्तार से भागवत कथा के विषय मे बताया। भागवत कथा में श्री कृष्ण साक्षत समाए है भागवत कथा सुनने से ही प्राणी के सभी पापो का नाश हो जाता है वो जन्म मरण के भेद को समझ पाता है।यह कथा देवताओ को भी दुर्लभ है उन्हें भी इस कथा को सुनने के लिए पृथ्वी पर आना पड़ता हैं।
भागवत पुराण सनातन धर्म के अठारह पुराणों में से एक है।इसका मुख्य विषय भक्ति योग है। सांय 7:30 भण्डारा प्रशाद वितरित किया गया।
इस कार्य मे समिति के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा,अध्यक्ष सतपाल कश्यप,व मंगतराम धीमान , राजू सभरवाल,मदन मोहन,रमन सेठी,हरीश धीमान,परवीन आनंद ,सुमित सभरवाल,नरेश वर्मा ,राहुल, आदि रहे।
.png)


एक टिप्पणी भेजें