Halloween party ideas 2015

 


आगामी 26 एवं 27 सितंबर को मौसम विभाग द्वारा गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में ऑरेंज एवं रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में चारधाम यात्रा द्वितीय चरण में गतिमान है। मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप द्वारा गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।

rain alert 27 and 28 september 2026


जिलाधिकारियों से प्राप्त फीडबैक एवं स्थानीय परिस्थितियों के आकलन के उपरांत निर्णय लिया गया कि यात्रा को स्थगित न करते हुए भारी वर्षा की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिस्थितियों के अनुसार यात्रियों को निकटतम होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। 


आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि यात्रा मार्गों पर मौसम एवं सड़क की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य विभागों को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही यात्रा करें। भारी वर्षा अथवा प्रतिकूल मौसम की स्थिति में प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिए गए निर्णयों में सहयोग करें।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.