शुगर मिल डोईवाला के नवनियुक्त अधिशासी निदेशक ने मिल हित में कृषकों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति कराने हेतु प्रारम्भ किये प्रयास
आज दिनांक 11.09.2026 को डोईवाला चीनी मिल से जनपद हरिद्वार क्षेत्र के इकबालपुर (रूड़की) समिति के अन्तर्गत आने वाले गन्ना क्रय केन्द्र रांघड़वाला एवं औरंगाबाद पर चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री अजयवीर सिंह द्वारा कृषकों के बीच जाकर उनकी समस्याऐं सुनी गई एवं उन्होंने कृषकों को अधिक से अधिक गन्ना डोईवाला चीनी मिल को देने के लिये प्रेरित किया ।
कृषकों द्वारा अधिशासी निदेशक को क्रय केन्द्रों पर होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि डोईवाला चीनी मिल ससमय अपना पेराई सत्र 2026-27 को प्रारम्भ करें तथा प्रतिदिन तौल कार्य करवाकर गन्ने का उठान नियमित रूप से हो तो चीनी मिल को गत वर्ष की अपेक्षा अधिक गन्ना प्राप्त हो सकता है, कृषकों ने यह भी अवगत कराया कि गत वर्ष गन्ना उठान की व्यवस्था ठीक न होने के कारण भी गन्ना आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न रहा। इस पर अधिशासी निदेशक द्वारा कृषकों को आश्वस्त किया गया कि मिल स्तर से कृषकों की मिल सम्बन्धी सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा ।
अधिशासी निदेशक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अति-शीघ्र देहरादून एवं पौंटा साहिब के कृषकों से मिलकर मिल हित में अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति हेतु सकारात्मक प्रयास किये जायेंगे ।
कृषकों द्वारा श्री अजयवीर सिंह, पी०सी०एस०, अधिशासी निदेशक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार मिल के अधिशासी निदेशक ने कृषकों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनकर समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया तथा किसानों द्वारा उत्तराखण्ड सरकार का भी आभार व्यक्त किया गया कि किसान हित में धरातल पर आकर वार्ता की गयी और समस्याओं को सुना ।
उक्त बैठक में चीनी मिल से श्री अजयवीर सिंह, पी०सी०एस०, अधिशासी निदेशक, मनोज राठी, गन्ना विकास निरीक्षक, शिवकुमार एवं अरूण शर्मा गन्ना विकास पर्यवेक्षक तथा क्षेत्र के रामकुमार, पवन रोड, रणवीर सिंह, अरविन्द, धर्मपाल, कर्णपाल, अनिल कुमार, जयवीर, विपिन, राजवीर सिंह, नरेश मुखिया, कुलदीप, बृजेश चौहान, अशोक चौहान इत्यादि सम्मानित कृषकगण उपस्थित रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें