Halloween party ideas 2015

  देहरादून/डोईवाला:

missing girl founded by doiwala police


लावारिस हालत में मिली 04 वर्षीय मासूम बालिका के परिजनों को 01 घंटे के अन्दर ढूढ़कर पुलिस ने बालिका को सकुशल किया परिजनो के सपुर्द* 


*खेल-खेल से रास्ता भटककर घर मे दूर निकल आयी थी नाबालिक बालिका*


*बालिका को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने किया दून पुलिस का आभार प्रकट*


आज दिनांक 23-09-2026 को चौकी जौलीग्रान्ट पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में करीब 04 वर्ष की एक छोटी बच्ची अकेली और लावारिस हालत में घूमती हुई मिली, जो आयु कम होने के कारण अपने परिजनों के सम्बन्ध में कुछ भी नहीं बता पा रही थी। बालिका के परिजनो की तलाश हेतु स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर बालिका के फोटो का स्थानीय स्तर पर विभिन्न माध्यमो से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।


 पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों व त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप बालिका के पिता का ग्राम बढ़नपुरवा, थाना पढ़वा, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश हाल निवासी - 06 नम्बर चौक, आठूरवाला, जॉलीग्रांट, देहरादून का होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर डोईवाला पुलिस द्वारा 01 घंटे की अल्पावधि में बालिका के परिजनो को तलाश कर बालिका को सकुशल परिजनो के सपुर्द किया गया। 


बालिका के परिजनो ने पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया । 



*पुलिस टीम*


01- उ0नि0 चिन्ताणि मैठानी, चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट 

02- का0 दुष्यन्त 

03- का0 सचिन राणा 

04- का0 सुनीत कुमार 

05- म0का0 सोनी चौहान

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.