*डोईवाला ;
.
*बीजेपी के गढ़ में USF ने लहराया परचम, 48 वोटों से जीते मोहित ममगाईं, ABVP का बाकी पैनल पर कब्जा, NSUI का सूपड़ा साफ*
*डोईवाला।* शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव में कुल 1359 मतों में से 951 मत पड़े, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई।
छात्र संघ चुनाव में सबसे बड़ी और चौंकाने वाली जीत अध्यक्ष पद पर रही। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे *यूएसएफ (USF) के प्रत्याशी मोहित ममगाईं ने एनएसयूआई के प्रत्याशी को 48 मतों से हराकर जीत दर्ज की।* इस सीट पर कई वर्षों से कब्जा करने वाली एबीवीपी तीसरे नंबर पर खिसक गई।
इस जीत के साथ ही यूएसएफ ने बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले डोईवाला कॉलेज में अपना परचम लहरा दिया है। मोहित ममगाईं की जीत को छात्र राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, अन्य पदों पर एबीवीपी ने अपना दबदबा बरकरार रखा। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के *रोहन पाल* ने जीत दर्ज की, इसके अलावा सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सभी पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
इस चुनाव में सबसे बुरी हार एनएसयूआई की रही। एनएसयूआई किसी भी पद पर अपनी जीत दर्ज नहीं करा पाई और उसका सूपड़ा साफ हो गया।
मतगणना के बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेश प्रसाद भट्ट ने सभी विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की और सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं, पुलिस प्रशासन और चुनाव ड्यूटी में लगे प्राध्यापकों का शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
@highlight
.png)

एक टिप्पणी भेजें