ऋषिकेश :
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा छिद्दरवाला चौक से कुछ दूरी पर हुआ । तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह रायवाला पुलिस को छिद्दरवाला चौक से आगे सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, डंपर ने स्कूटी को टक्कर मारी थी।
हादसे में स्कूटी सवार अनिकेत गुसाईं पुत्र दीपक गुसाईं, निवासी कोटद्वार, उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा, जहां मृतक के परिजन भी मौजूद रहे।
बताया गया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को लाल तप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर और स्कूटी को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने में खड़ा करा दिया है। वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें