28 अगस्त 2026 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहने वाला है।
आज रक्षाबंधन का सबसे शुभ मुहूर्त 05:57 बजे से 09:48 बजे तक रहेगा। इसके अलावा बहनें दोपहर और शाम में भी राखी बांध सकेंगी।रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधते समय
"येयेन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। ,तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥"
मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।
इस मंत्र का अर्थ है - जिस रक्षा सूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र मैं तुम्हें बांधती हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा, हे रक्षा तुम स्थिर रहना, स्थिर रहना।
, श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाये जाने वाले रिश्तों के पवित्र बंधन को एक सूत्र में पिरोने वाले रक्षाबन्धन का अपना एक विशेष महत्व है।भाई बहन के प्रेम और स्नेह को अपने मे समेटे इस त्योहार का धार्मिक,ऐतिहासिक,पौराणिक, औऱ सामाजिक महत्व है,देवासुर संग्राम में इंद्र की पत्नी द्वारा रक्षा सूत्र बाँध्ने की कहानी हो या द्वापरयुग में द्रोपदी द्वारा भगवान कृष्ण को साड़ी का पल्लू बांधने की कहानी हो,अथवा राजा बलि की कहानी,या फिर महारानी कर्मावती द्वारा मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजकर सहायता की गुहार की कहानी हो ,सभी कहानियां हमे एक सूत्र में प्रेम स्नेह और एक दूसरे की सहायता करने और एक सूत्र में बंधे रहने की शिक्षा देते हैं।
.png)

एक टिप्पणी भेजें