Halloween party ideas 2015


उत्तरकाशी:


 यमुनोत्री रोड पर खरादी क्षेत्र में यमुना नदी के तेज बहाव के बीच फंसे एक मजदूर को SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बचा लिया। घटना के दौरान नदी में बह रहा युवक किसी तरह बीच नदी में स्थित एक चट्टान को पकड़कर उसके ऊपर चढ़ गया था।


आज दिनांक 23/08/26 को SDRF पोस्ट बड़कोट को स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से सूचना मिली कि खरादी क्षेत्र में एक व्यक्ति यमुना नदी के बीच फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर आशुतोष चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम महज कुछ मिनटों में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।


घटनास्थल पर SDRF टीम ने देखा कि नदी के बीच एक व्यक्ति तेज बहाव के बीच चट्टान पर फंसा हुआ है। पूछताछ में उसकी पहचान *सुजीत यादव पुत्र नरेश यादव, निवासी ग्राम पुरंदरपुर, थाना नौतन, जिला बेतिया, बिहार* के रूप में हुई। सुजीत यादव पेशे से मजदूरी करता है।


बताया गया कि सुजीत यमुना नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। जान बचाने की कोशिश में उसने नदी के बीच एक चट्टान को पकड़ लिया और उस पर चढ़ गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना SDRF को दी।


SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित एवं साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए युवक को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.