इछाडी बाॅध जलाशय में ट्रैस रैक की जाली चोक होने व अत्यधिक मात्रा में सिल्ट जमा होने के कारण सफाई हेतु आज दिनांक 07.08.2026 को प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक क्लोजर की योजना बनाई गई है।
इस अवधि के दौरान टोंस नदी में लगभग 1500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा।
जनहित में सूचना
टोंस नदी के किनारे रहने वाले नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
इच्छाड़ी बांध जलाशय में ट्रैश रैक की जाली चोक होने तथा अत्यधिक मात्रा में सिल्ट जमा होने के कारण उसकी सफाई हेतु आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक बांध का क्लोजर निर्धारित किया गया है।
इस अवधि के दौरान टोंस नदी में लगभग 1500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
जनहित में अपील:
• कृपया इस अवधि में टोंस नदी एवं उसके तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
• नदी में स्नान, मछली पकड़ने तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि से बचें।
• स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
• किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
#
प्रारंभिक सूचना
दिनांक 07.08.2026 प्रातः 5:30 बजे दूरभाष से ली गयी सूचनानुसार
जनपद पिथौरागढ़ में तहसील तेजम में हल्की वर्षा हो रही है, शेष सभी जनपदों में बादल छाए हैं।
जनपद - उत्तरकाशी NH 34 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेलगुगाड़, नालूपानी, गंगनानी के पास मलबा आने से मार्ग बंद है, जिसे खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।
उत्तरकाशी NH 134 यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्बिल,स्यानाचट्टी के पास मलबा आने से मार्ग बंद है, मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।
चारधाम यात्रा के बद्रीनाथ एवं केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
सभी जनपदों से आपदा संबंधी सूचना शून्य है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें