Halloween party ideas 2015

 

देहरादून;


lpg gas theft from cylinder  dehradun


 जिलाधिकारी, देहरादून महोदय के निर्देश पर मिली शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री संतोष भट्ट को मौके पर भेजा गया। 

जांच में ग्राम सोडा सिरौली में ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून की घरेलू गैस वितरण गाड़ी की जांच की गई। जांच में पाया गया कि वाहन में कुल 26 घरेलू गैस सिलेंडर थे, जिनमें से 4 सिलेंडरों से लगभग 1 किलो से 6.5 किलो तक गैस निकाली जा चुकी थी,.


 जबकि शेष 22 सिलेंडर पूरी तरह भरे हुए पाए गए। स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि वितरण कर्मियों द्वारा अवैध रूप से गैस निकाली जा रही थी, जिसका वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर गैस स्थानांतरण में प्रयुक्त रिफिलर भी बरामद किया गया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए गैस वितरण वाहन को तत्काल जब्त कर विधिक कार्यवाही की गई। संबंधित कर्मचारी श्री जयप्रकाश पुत्र श्री प्रेमशंकर एवं श्री रटनेश श्री चंद्रपाल पुत्र के खिलाफ तथा ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर देहरादून के विरुद्ध थाना रायपुर, जनपद देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया गया।

 बरामद सभी 26 सिलेंडर सुरक्षित रूप से निकटवर्ती सहकारी गैस सेवा में जमा करा दिए गए हैं। 

जांच दल में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री संतोष भट्ट तथा पूर्ति  सहायक श्री विजय  शामिल रहे। 

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून श्री के. के. अग्रवाल ने अवगत कराया कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.