Halloween party ideas 2015

 

Rashifal

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कार्यक्षेत्र में बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारी हैं तो वरिष्ठों की सलाह से लाभ होगा। पार्टनर के साथ संबंधों में थोड़ा धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, आलस्य से बचें।



वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

नौकरी-पेशा हैं तो धैर्य रखें, काम में रुकावट हो सकती है। कारोबारी हैं तो लेनदेन में सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ छोटा-मोटा मनमुटाव संभव है। अचानक कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं। पेट की समस्या, मानसिक अशांति से बचकर रहें। संपत्ति के विवादों से बचें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

सहकर्मियों के साथ संवाद कौशल से काम पूरे होंगे। कारोबार में रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी। लव लाइफ में नया उत्साह रहेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कारोबारी हैं तो निवेश की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन संचय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व गुण उभरकर सामने आएंगे। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पार्टनर के प्रति अधिक संवेदनशील रहें। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।



कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कामकाज में थोड़ी रुकावट, सहकर्मियों से विवाद से बचें। कारोबारी हैं तो कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों से दूर रहें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। अनावश्यक खरीदारी से बचें। पैर दर्द की शिकायत हो सकती है।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

रचनात्मक और कलात्मक कार्य के लिए दिन फलदायी रहेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।



वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

करियर और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारी हैं तो मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपने पार्टनर को आप सरप्राइज दे सकते हैं। अचल संपत्ति में निवेश के योग हैं। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

नई नौकरी की तलाश में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी के कारोबार में लाभ होगा। पिता या गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के अच्छे योग हैं। पाचन तंत्र अच्छा रहेगा।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

नौकरी में अपनी प्राथमिकताओं को तय करके ही काम शुरू करें। कारोबारी हैं तो हो सके तो इस दिन यात्रा टालें। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें। अनबन से बचें। उधारी के लेनदेन से बचें। अचानक खर्च हो सकता है। जोड़ों की समस्या परेशान कर सकती है।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कार्यस्थल पर समय अच्छा गुजरेगा। नए व्यापारिक सौदे फाइनल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। अपने आंखों और सिर को राहत दें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

नौकरी-पेशा लोगों को तरक्की का अवसर मिलेगा। व्यापार में औसत लाभ की संभावना। रिश्ते में विश्वास और सम्मान बढ़ेगा। पुरानी योजना से धन लाभ की संभावना है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।



Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.