Halloween party ideas 2015

 

छिददरवाला :




 ग्राम पंचायत छिददरवाला में लगातार गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। अब गुलदार आबादी क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों के मवेशियों को निशाना बनाने लगा है। शनिवार देर शाम गुलदार ने ग्रामीण मीना देवी के घर के आंगन में बंधी बछड़ी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मीना देवी ने बताया कि देर रात जब वह घर से बाहर निकलीं तो बछड़ी में कोई हलचल नजर नहीं आई। पास जाकर देखने पर उसके शरीर पर गुलदार के हमले के निशान मिले और बछड़ी मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर बुलाया।

परिजनों ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें गुलदार की चहलकदमी दिखाई दी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान गोकुल रमोला को दी गई। ग्राम प्रधान ने तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात के समय घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखने की सलाह दी है।

आबादी में बढ़ती गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार आबादी क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रहा है। अब घर के आंगन में बंधे मवेशी पर हमला होने से लोगों में भय और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकडने  के लिये क्षेत्र मे पिजरा लगाने की मांग की है।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.