देहरादून:
जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी श्रीमती गायली देवी, पत्नी स्व. श्री बिशन सिंह नेगी उम्र 84 वर्ष अपने घर में फिसल कर गिर गईं। गिरने से उनके पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल किया।
लेकिन कॉलोनी के रास्तों में कमर तक पानी भरा होने के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरन मोहल्ले के लोगों ने पानी में उतरकर वृद्ध महिला को सहारा देकर काफी दूर खड़ी एम्बुलेंस तक पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में नाली न होने से हर बरसात में यही स्थिति बनती है। पूर्व प्रधान द्वारा 2024-25 में शासन को नाली निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हुआ।
ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मांग की है कि राजधानी के पास बसी इस कॉलोनी में तत्काल पक्की नाली का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
पुर्व में विधायक डोईवाला भी इसी स्थान का निरीक्षण कर आश्वासन दे चुके है, यही नही सौड़ा सरौली के ग्रामीणों ने बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान कंचन राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्थायी समाधान की मांग की थी।
जन समाधान दिवस के तहत दिए पत्र में प्रधान ने बताया कि वर्षा ऋतु में सेमलवाला खाले से आने वाले पानी के कारण आसरा कॉलोनी, भूर्णा मंदिर कॉलोनी, शिव विहार और धर्मा स्कूल के आसपास जलभराव हो जाता है। इससे घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को नुकसान पहुंचने के साथ आवागमन बाधित होता है। किसानों की धान की फQसल भी प्रभावित होती है । ग्रामीणों ने जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सौड़ा सरोली पुल से सीरवालगढ़ पुल तक पक्की नहर बनाने का सुझाव दिया है। साथ ही
देहरादून-रायपुर-थानों-जौलीग्रांट मार्ग पर इलेक्ट्रक बसें चलाने की अपील
सिंचाई विभाग की पुरानी नहरों और गुलों की मरम्मत व चौड़ीकरण कराने तथा जल प्रवाह में बाधक अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में जन-धन की बड़ी क्षति हो सकती है ।
वहीं, ग्राम प्रधान कंचन राणा ने देहरादून से रायपुर थानों होते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट और हिमालयन अस्पताल तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की मांग भी की ।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं होने से स्थानीय लोगों, मरीजों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया था।
.png)

एक टिप्पणी भेजें