देहरादून;
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा हरेला उत्सव में भागीदारी करते हुए प्रथम चरण मे आज होरावाला क्षेत्र में 251 औषधिय पौधों को लगाया गया समिति द्वारा मानसून मे गयारह सौ पेड़ पौधे लगाने /वितरित करने का लक्ष्य है जिसमे 300 विभिन्न प्रजातिओं के पौधे तीज उत्सव मे वितरित किये गए।
समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहाँ की पौधारोपण /वृक्षारोपण तभी सार्थक होता है ज़ब पौधों को लगाने के बाद उनकी उचित देखभाल हो अन्यथा रोपे गए पौधे काल के गर्त मे समा नष्ट हो जाते है।
समिति ने होरवाला क्षेत्र मे समिति के एक साथी श्री अभय उनियाल जी की भूमि पर आज जामुन आंवला, अर्जुन, नीम, हरड़, बेलपत्र, बहेड़ा, सहजन, सहतूत, तुलसी, अमलतास, हार श्रीगार, अमरुद, जामुन, बकायन व कचनार के 251 पौधे लगाए जिनकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभय उनियाल जी व उनके परिवार ने ली तथा कहाँ की अपनी संतान की तरह सभी पौधे की देखभाल कर उनको वृक्ष बना देहरादून के पर्यावरण की रक्षा मे योगदान दिया जायेगा।
पौधरोपण के उपरांत समिति के उपस्थित समिति की समन्वय समिति के अध्यक्ष अभय उनियाल जी व केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बैठक कर सदस्यो को वृक्षरोपण कार्यक्रम मे योगदान पर धन्यवाद दे सभी सदस्यो से निष्ठा पूर्वक समिति के कार्यों मे सहयोग प्रदान करते रहने का आवाहन किया।
श्री अभय उनियाल जी व रश्मि उनियाल जी ने सभी साथियो को दोपहर का पोष्टीक भोजन करा उपहार के रूप मे प्रत्येक परिवार को मानसून मे वर्षा से बचाव को छतरी भेंट की।
आज के कार्यक्रम मे अरुण कुमार शर्मा, रूचि शर्मा, अभय उनियाल, रश्मि उनियाल,आभा बडथवाल, डॉ अजय वशिष्ठ, आभा, श्री,वासु वशिष्ठ, वसुधा वशिष्ठ,निधि, ,अरुण वर्मा, प्रेम खुराना,मुकेश शर्मा पूनम शर्मा रचना,आदि सम्मलित रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें