Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश/डोईवाला।

protest-against30000 plant


परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संगठनों के साथ मिलकर सात मोड़, ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए वृक्षों के अंधाधुंध कटान पर रोक लगाने की मांग की।


परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि विकास के नाम पर हजारों हरे-भरे वृक्षों की बलि देना उत्तराखंड की प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण के इस जनहित के मुद्दे पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और वृक्षों को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।


जिला महासचिव राहुल सैनी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसके जंगल और पर्यावरण से है। यदि विकास योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी की गई तो इसका दुष्प्रभाव आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। सरकार को पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।


डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि स्थानीय जनता की भावनाओं को दरकिनार कर पेड़ों का अंधाधुंध कटान स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया, तो जनसहभागिता के साथ आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।


इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।


इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जिला महासचिव राहुल सैनी, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, जिला महासचिव शार्दूल नेगी, स्वतंत्र बिष्ट, मनीष यादव, आशिक अली, रोहित नेगी, राजन थापा, सोहेब अली, हर्षित उनियाल, साहिल अली, विवेक सैनी, अमन बहुगुणा, राहुल बहुगुणा, सूरज भट्ट, शुभम काम्बोज, अनुज कन्नौजिया एवं अर्चित सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.