Halloween party ideas 2015

रुड़की:




आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बसेड़ी, लक्सर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर हुए जलभराव के कारण दो व्यक्ति बीती रात से उसमें फंसे हुए हैं तथा बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के हमराह SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का आकलन किया तथा जलभराव के बीच सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं, जो निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण वे पूरी रात मकान में ही फंसे रहे। SDRF की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है—

श्री राम, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।

संजय, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.