आज वार्ड 20 के सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के साथ लच्छीवाला रेंज कार्यालय पहुंचकर रेंज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि वार्ड 20 लच्छीवाला क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही के कारण स्थानीय नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। हाथियों के झुंड अक्सर रिहायशी क्षेत्रों, खेतों तथा मुख्य मार्गों तक पहुंच जाते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जान-माल की हानि की आशंका भी लगातार बनी रहती है।
ज्ञापन में वन विभाग से मांग की गई कि क्षेत्र में हाथियों की निगरानी के लिए विशेष वन कर्मियों की तैनाती की जाए, आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों के प्रवेश को रोकने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय एवं सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की जाए तथा हाथियों के पारंपरिक मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा खाई (ट्रेंच) का निर्माण कराया जाए, ताकि हाथियों की आबादी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोकी जा सके।
इस अवसर पर प्रकाश कोठारी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वन विभाग से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है, जिससे भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहीं और सभी ने एक स्वर में क्षेत्र की सुरक्षा के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की,इस मौके परचन्द्रप्रभा,सुनीता,अमिता, शकुन्तला,बबली,गंगा,पूनम,इंदु, लक्ष्मी,आरती,अर्जुन सुमित,कुशल,रोहित, आयुष,अकरम,आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।
.png)

एक टिप्पणी भेजें