ऋषिकेश :
उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में थाना मुनिकीरेती अंतर्गत शिवपुरी चौकी के इंचार्ज विनोद शर्मा की जान चली गई।
सुबह के समय थाने से चौकी की ओर लौट रहे विनोद शर्मा का निजी वाहन अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए AIIMS ऋषिकेश भेज दिया।
विनोद शर्मा रानीपोखरी के निवासी थे। वे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस सेवा में शामिल हुए थे।
उनकी अचानक हुई यह मौत पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें