Halloween party ideas 2015

 

डोईवाला:

आज़ भी हॉउसफुल रही गढ़वाली फीचर फ़िल्म भग्यान




आज़ पीवीआर मॉल देहरादून में ,गढ़वाली भाषा, संस्कृति और लोकजीवन की आत्मा को सशक्त अभिव्यक्ति देने वाली फीचर फिल्म ‘भग्यान’ के प्रीमियर शो का शुभारंभ स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका /हिम श्री प्रोडक्शन निर्माता/ बॉलीवुड अभिनेत्री डॉ आरुषि निशंक  ने किया! 

उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंवेदनाओं, पहाड़ के जीवन, परंपराओं एवं अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े भावलोक का सजीव चित्रण है। फ़िल्म निर्माता  संजय चमोली  एवं निर्देशक  अशोक चौहान  सहित पूरी टीम ने इस रचनात्मक प्रयास के माध्यम से उत्तराखंड की लोकधारा को व्यापक पहचान देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, और कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि ‘भग्यान’ दर्शकों के हृदय तक पहुँचेगी तथा गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में एक सशक्त भूमिका निभाएगी। पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं फिल्म की सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएँ।इस अवसर पर फिल्म में अभिनय करने वाले अभिनेता संजय सिलोड़ी, अभिनेत्री साक्षी काला,अभिनेत्री पूनम सकलानी, हास्य कलाकार  राजेश जोशी ,  नगर पालिका अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह नेगी ,पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल ,रामलाल कोठारी ,  रणजीत गुसाईं  और मीडिया प्रभारी रविंद्र बेलवाल भी मौजूद रहे|

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.