Halloween party ideas 2015

 *नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक* *समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी*

two years promotion in uttarakhand police department


 मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी  के निर्देशन में पुलिस कार्मिकों के मनोबल एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में *नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।*


विभागीय पदोन्नति के दृष्टिकोण से *वर्ष 2025 एवं 2026 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए उल्लेखनीय रहे हैं। वर्ष 2025 में 1,000 से अधिक तथा वर्ष 2026 में अब तक 580 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की जा चुकी* है। इस प्रकार पिछले दो वर्षों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार एवं अग्निशमन सेवा सहित *विभिन्न शाखाओं के कुल 1,640 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति* का लाभ मिला है।


*वर्ष 2026 में प्रमुख पदोन्नतियां:*

▪️ पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 13

▪️ पुलिस उपाधीक्षक (एम) – 02

▪️ निरीक्षक – 26

▪️ उपनिरीक्षक – 144

▪️ अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 63

▪️ मुख्य आरक्षी – 332


पुलिस महानिदेशक *श्री दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने गृह/कार्मिक विभाग उत्तराखंड शासन एवं पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग द्वारा निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने की सराहना की।*


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.