एक बदमाश के पांव में लगी गोली दूसरा फरार।
फरार अभियुक्त के लिए पुलिस टीम की कांबिंग जारी।
बीती देर रात्रि थानाध्यक्ष बुग्गावाला व पुलिसकर्मी वाद जोनल चैकिंग यू०पी० बार्डर से
थाना क्षेत्रान्तर्गत बंजारावाला की ओर सरकारी मोबाइल वाहन से गश्त करते हुए जा रहा था तो रास्ते में ही दो मोटर साइकिल सवार ग्राम बंजारावाला की ओर से आते हुए दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर कर्मचारीगण द्वारा इनको रूकने का इशारा किया तो कर्मचारीगण की ओर इनके द्वारा जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया गया, जिसमें कर्मचारीगण बाल बाल बचे, बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।
घायल बदमाश से नाम व पता पूछने पर अपना नाम लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस व दिनांक-09.06.2026 को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से सम्बंधित पीडित का मोबाईल फोन बरामद हुआ है।
फरार बदमाश का नाम गुलजार निवासी खेडीशिकोहपुर थाना भगवानपुर बताया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु सिविल अस्पताल रूडकी ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। फरार अभियुक्त के लिए पुलिस टीम की कांबिंग जारी है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें