Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज श्री जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कांग्रेसजनों ने भी  संवेदना व्यक्त की

shooter Jaspal expire, CM Dhami


मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जसपाल राणा का निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना है।

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत निशानेबाज श्री जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के देहरादून आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने निशानेबाजी के लिए देश का गौरव रहे जसपाल राणा जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।  
अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि निशानेबाजी में देश का गौरव रहे जसपाल राणा जी का आकस्मिक निधन प्रदेश एवं देश की अपूर्णीय क्षति है। निशानेबाजी में देश का मान-सम्मान बढ़ाने तथा देश एवं प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडियों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में किये गये उनके प्रयासों कों कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उनका असमय चले जाना खेल जगत ही नहीं हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है। हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे स्व0 जसपाल राणा जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान क

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.