Halloween party ideas 2015

 

समूचे उत्तराखण्ड के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद जम्मू कश्मीर से सामने आ रही है। जहां तैनात उत्तराखण्ड का एक और वीर सपूत मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। शहीद जवान की पहचान रोहित रावत के रूप में हुई है।


Rohit Rawat martyred jawan uttarakhnad


 बताया गया है कि वे भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे और मूल रूप से वीरभूमि टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र के मेन्डू सिन्दवाल गांव के रहने वाले थे ।


 महज 21 वर्षीय जवान रोहित रावत के सर्वोच्च बलिदान की खबर जैसे ही गांव और क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें नम हैं, जबकि हर किसी की जुबान पर अपने वीर बेटे के लिए गर्व और सम्मान के शब्द हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.