Halloween party ideas 2015


ज का राशिफल

दिनाँक 01 मई,2026

दिन- शुक्रवार


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं*

    

     ।। वैशाख पूर्णिमा ।।         

  माधवे मेषगे भानौ प्रातःस्नानं करोम्यहम्। अर्घ्यं गृहाण मे देव वैशाखे पापभाशनः।।      

_*वैशाख पूर्णिमा को तीर्थ पर गंगाजल सहित स्नान करके भगवान विष्णु का ध्यान पूजन एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने पुण्य वृद्धि होती है।*_


 श्रीसत्यनारायण व्रत 


_*आज वैशाख पूर्णिमा को सनातन के वैष्णवजन परम-सत्य को धारणकर उपवास कर अपनी मानव-जीवन की धन्यता को प्राप्त करते हैं।

_*सत्यव्रतं सत्यपरं त्रिसत्यं सत्यस्य योनिं निहितं च सत्ये। सत्यस्य सत्यमृतसत्यनेत्रं सत्यात्मकं त्वां शरणं प्रपन्नाः।। (श्रीमद्भागवतम् 10.2.26)।।

_*सत्यं सत्सु सदा धर्मः सत्यं धर्मः सनातनः। सत्यमेव नमस्येत: सत्यं हि परमा गतिः ।। (म.भा.शांतिपर्व )*.

_ सत्यं सत्यं परं सत्यं, सत्यं सत्यं वादम्यहम्। नास्ति वेदात्परो शास्त्रं न देवो केशवात्पर।। 

          ।। श्रीकूर्म-जयंती ।।           

_*यह अवतार समुद्र मंथन के समय मंदराचल पर्वत को डूबने से बचाने के लिए लिया गया था।*_ 

_*कूर्म जयंती पर पूजा करने से जीवन में स्थिरता, मानसिक शांति और दृढ़ता आती है।*_

_*इस दिन दान करना (अन्न, जल, छाता) बहुत पुण्यदायी माना जाता है। आंध्र प्रदेश के श्री कूर्मन मंदिर में इस दिन विशेष उत्सव मनाया जाता है।*_

     ।। महर्षि-भृगु-जयन्ती ।।      

_*महर्षि-भृगु ब्रह्माजी के मानस पुत्र और महान सप्त-ऋषियों में से एक महान ऋषि हुए। आज उनका भी जन्मोत्सव है। महर्षि भृगुजी ने "भृगु-संहिता" की रचना कर के मनुष्य के भूत-वर्तमान और भविष्य की ज्योतिष गणना में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। ज्योतिष-जगत के अनुयायी इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके विशेष रूप से भृगु-मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं।*_


 श्रीगौतम बुद्ध-जयन्ती 


पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। जिसे "त्रिगुणित शुभ दिन" माना जाता है। इस दिन बौदि-अनुयायी बौद्ध मंदिरों में ध्यान-योग करके दान पुण्य करके महात्मा बुद्ध के अहिंसा व शांति के संदेश को याद करते हैं।

*महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए है अमूल्य निधि - मुख्यमंत्री*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। 


मुख्यमंत्री  ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में  नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।




मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।

मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा।

राशि फलादेश

धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें। चोट व रोग से परेशानी संभव है।


Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.