ऋषिकेश :
छिद्दरवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी में अवैध रूप से संचालित बताए जा रहे “प्रेरणा नशामुक्ति केंद्र” के खिलाफ मंगलवार से ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। ग्रामीण केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ साल से यह नशामुक्ति केंद्र बिना अनुमति संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक केंद्र के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केंद्र में भर्ती मरीजों के व्यवहार और आसपास के माहौल से महिलाओं, बच्चों और स्थानीय परिवारों में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। वहीं केंद्र के पास ही बालिका जूनियर हाईस्कूल स्थित होने के कारण छात्राओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी के ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर अवैध रूप से संचालित केंद्र को बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
धरने के दौरान ग्राम प्रधान शैलेन्द्र रागड़, गोकुल रमोला,मोहर सिंह असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा,पूर्व ग्राम प्रधान शोबन सिंह कैंतुरा, ग्रामीण गुरूप्रीत नरवाल, कमल,हरजीत, महावीर कैन्तुरा, उत्तम भण्डारी,समा पंवार,सुशीला नेगी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें