केदारनाथ: भारी बर्फबारी व ठंड के बीच SDRF के दो त्वरित रेस्क्यू, बीमार तीर्थयात्रियों को समय पर मिली राहत*
केदारनाथ | दिनांक: 04 मई 2026
विषम परिस्थितियों में भारी बर्फबारी एवं ठंड के बीच राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम द्वारा श्रीकेदारनाथ क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर बीमार तीर्थयात्रियों को समय पर राहत प्रदान की गई।
प्रथम घटना में, चौकी बेस कैंप श्रीकेदारनाथ से प्राप्त सूचना के अनुसार हेलीपैड के समीप एक तीर्थयात्री की तबीयत अचानक अत्यधिक खराब हो गई थी। सूचना मिलते ही SDRF टीम हे0का0 जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर टीम के पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया तथा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्ट्रैचर के माध्यम से आशाराम (उम्र 70 वर्ष), निवासी मध्यप्रदेश को सुरक्षित निकालकर सरकारी अस्पताल, श्री केदारनाथ में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
द्वितीय घटना में, पुलिस चौकी श्रीकेदारनाथ से समय 15:12 बजे सूचना प्राप्त हुई कि आस्था पथ प्रवेश बिंदु पर एक महिला तीर्थयात्री की तबीयत खराब हो रही है। सूचना मिलते ही मंदिर में ड्यूटीरत SDRF टीम समय 15:13 बजे तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम द्वारा कांता बाई (उम्र 64 वर्ष), निवासी हैदराबाद को ऑक्सीजन सपोर्ट एवं प्राथमिक उपचार प्रदान कर उनकी स्थिति को स्थिर किया गया तथा तत्पश्चात उन्हें अग्रिम उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) केदारनाथ शिफ्ट किया गया।
जनपद अल्मोड़ा: SDRF रेस्क्यू टीम ने खाई से बरामद किया लापता आरक्षी का शव*
आज दिनांक 04 मई 2026 को समय लगभग 11:28 बजे भिकियासैंण थाने से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि भतरौजखान थाने में नियुक्त एक आरक्षी, जो पिछले चार दिनों से लापता चल रहे थे, उनकी कार मछोड़ के समीप एक गहरी खाई में गिरी हुई देखी गई है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ टीम ने देखा कि वाहन (हुंडई क्रेटा, संख्या UK18Q-2132) मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर तलाशी अभियान चलाया, जहाँ आरक्षी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान *आरक्षी 11CP संजीव चौधरी* के रूप में हुई है। वे मूल रूप से शेरपुर, हरिद्वार के निवासी थे और वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा के भतरौजखान थाने में तैनात थे। रेस्क्यू टीम ने शव को गहरी खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
.png)

एक टिप्पणी भेजें