श्रीनगर:
बीते रविवार 26 अप्रैल 2026 को समय लगभग 16:20 बजे कोतवाली श्रीनगर के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीनगर स्थित अलकनंदा नदी के NIT घाट के पास एक युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गया है। सूचना मिलते ही निरीक्षक श्रीमती मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
लापता छात्र की पहचान *आनंद सोहम (उम्र 21 वर्ष), पुत्र श्री सोभन सोहम निवासी आंध्रप्रदेश* के रूप में हुई, जो NIT श्रीनगर में छठे सेमेस्टर (6th Sem) का छात्र था।
पिछले कुछ दिनों से निरीक्षक मंजरी नेगी,उप निरीक्षक ललित मोहन भट्ट और अपर उप निरीक्षक तेजपाल राणा के नेतृत्व में टीमें लगातार सर्चिंग में जुटी रहीं ,रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF की 2 टीमें और आपदा राहत दल (40 PAC) की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।
नदी की गहराई में डीप डाइविंग और विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन तलाशी ली गई। लगातार जारी सर्च अभियान के दौरान, आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में टीम द्वारा पुनः सर्चिंग शुरू की गई, सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त छात्र के शव को नदी से बरामद कर लिया गया। शव को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
.png)

एक टिप्पणी भेजें