आज दिनाँक 09 अप्रैल 2026 को सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत SDRF वाहिनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचार व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, आधुनिक उपकरणों के समुचित उपयोग, पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती एवं रणनीतिक स्थानों पर पोस्ट स्थापना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वाड की तैनाती, आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉक एक्सरसाइज का आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं जागरूकता के लिए यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सूचनात्मक बैनर स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आवश्यक स्थानों पर पैरामेडिक्स की तैनाती तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक श्री सुशील रावत एवं श्री संजय उप्रेती, निरीक्षक श्री प्रमोद रावत, श्री अनिरुद्ध भंडारी, श्री जगदम्बा प्रसाद, श्री कवीन्द्र सजवाण, श्री कर्ण सिंह, श्री सुनील सती, RI रेडिओ श्री राम गोपाल, उपनिरीक्षक श्री जयपाल राणा एवं श्री विजय रयाल सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें