उत्तरकाशी:
सत्यवाणी न्यूज
जसपाल
उत्तरकाशी-रविवार को शुरू हुई श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम यात्रा के पहले दिन दोनों धामों में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों नें दर्शन किए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें गंगोत्री पहुँचकर चारधाम यात्रा का विधिवत पूजा अर्चना के साथ यात्रा का श्रीगणेश किया, पूजा अर्चना के बाद धामी नें धामों की पवित्रता, सुरक्षा और सुव्यवस्था पर जोर दिया, उन्होंने प्रशासन के कार्यो की सराहना की, दोनों धामों में यात्रियों की संख्या में पहले दिन की खूब भीड़ का यह आंकड़ा श्रद्धालुओं के उत्साह, श्रद्धा और धामों में की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को दर्शाता है।
जहाँ यमुनोत्री धाम में 8200 और गंगोत्री धाम में 1600 श्रद्धालुओं ने दर्शन का लाभ उठाया, दोनों धामों में संयुक्त रूप से आज कुल 9800 तीर्थयात्री पहुँचे, इन तीर्थयात्रियों में 5503 पुरुष, 4033 महिलाएँ और 264 बच्चे शामिल रहे, मुुख्य तीर्थयात्रियों के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं और देव-डोलियों की भी धामों में खूब चहल पहल दिखी, पहले ही दिन धाम में भक्तों की भीड़ और भक्ति नें दोनों धामों में भक्तिमय माहौल बना दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें चारधाम यात्रा को सरल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनानें के लिए प्रशासन को एलर्ट मोड़ रहनें पर जोर दिया, मुख्यमंत्री नें देश विदेश से आनें वाले चारधाम यात्रियों को गंगोत्री धाम से संदेश दिया कि चारधाम यात्रा तीर्थ यात्रियों के लिए सरल, सहज, सुरक्षित, सुव्यवस्थित बनाई गई है, गंगोत्री धाम में 1450 और यमुनोत्री धाम में 1350 स्थानीय श्रद्धालुओं व देव डोलियों नें पहले ही दिन दर्शन किए।
.png)

एक टिप्पणी भेजें